Delhi Mahila Samman Yojana 2025 : दिल्ली की महिलाओं को सरकार देगी हर महीना 2100 रूपये

Join Telegram Channel

Delhi Mahila Samman Yojana : दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना शुरू कर रखी है जिसके माध्यम से महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। अभी 2025 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं चुनाव के बाद अगर आम आदमी पार्टी सत्ता में आती है तो वे इस योजना के माध्यम से दी जाने वाली राशि को ₹1000 से बढ़ाकर ₹2100 महीना कर देंगे।

दिल्ली सरकार द्वारा मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं मजबूत बनाना है। इस पोस्ट में हम Delhi Mahila Samman Yojana के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी जैसे योग्यता, पात्रता, लाभ, विशेषताएं, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन कैसे कर सकते हैं? इत्यादि की जानकारी इस पोस्ट में कवर करेंगे। इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

Delhi Mahila Samman Yojana 2025

Delhi Mahila Samman Yojana 2025 : दिल्ली की महिलाओं को सरकार देगी हर महीना 2100 रूपये
Delhi Mahila Samman Yojana

Delhi Mahila Samman Yojana Overview

योजना का नामदिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना
विभाग का नामदिल्ली सरकार
योजना शुरूदिल्ली सरकार द्वारा
योजना लाभार्थीगरीब वर्ग के परिवार की महिलाएं
योजना उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ ऑफलाइन
आर्थिक सहायता राशि2100 रूपये/ महीना
रजिस्ट्रेशन शुरू23 दिसंबर 2024
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://delhi.gov.in/

दिल्ली महिला सम्मान योजना क्या है?

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के द्वारा महिलाओं को हर महीने ₹1000 प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से गरीब वर्ग की महिलाएं जो 18 साल की उम्र पूरी कर चुकी है उन्हें लाभ प्रदान किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा कहा गया है कि चुनाव के बाद महिलाओं को हर महीने वाली इस राशि को ₹1000 से बढ़कर ₹2100 प्रतिमाह कर दिया जाएगा।

Delhi Mahila Samman Yojana Eligibility (पात्रता)

महिला सम्मान योजना का लाभ केवल दिल्ली की मूल निवासी महिलाएं ही उठा सकती। योजना के लिए आवेदन करने से पहले जरूरी पात्रता के बारे में जानकारी लेना आवश्यक है। पात्रता निम्न प्रकार से है – 

  • आवेदन करने वाली महिला दिल्ली की मूल निवासी होनी चाहिए और वहां की आधिकारिक वोटर होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की सालाना आय 2.50 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में किसी भी सदस्य या महिला के खुद के पास कोई भी चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए। 
  • महिला खुद, परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी पर नहीं होना चाहिए और आयकर दाता भी नहीं होना चाहिए।
  • जो महिलाएं सरकार द्वारा किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकती।
  • महिला खुद या उसके परिवार का कोई भी सदस्य पूर्व में या वर्तमान में सुना हुआ जनप्रतिनिधि नहीं होना चाहिए।
  • दिल्ली सरकार की डिसेबिलिटी पेंशन योजना या पीड़ित महिलाओं को दिल्ली सरकार की तरफ से दी जाने वाली आर्थिक सहायता योजना का लाभ लेने वाली महिला इस योजना का लाभ नहीं ले सकती।

Delhi Mahila Samman Yojana Documents List

  • वोटर कार्ड
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • परिवार की वार्षिक आय का सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • रिहायसी प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता कॉपी
  • राशन कार्ड

Delhi Mahila Samman Yojana Online Apply (आवेदन प्रक्रिया)

महिला समान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2024 से आरंभ होने जा रही है। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को चुनाव होने से पहले ₹1000 हर महीने दिए जाएंगे। चुनाव हो जाने के बाद इस राशि को बढ़ाकर ₹2100 कर दिया जाएगा। 

इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु महिलाओं को कहीं भी रजिस्ट्रेशन करने के लिए जाने की आवश्यकता नहीं है और न ही खुद से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता है। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन आम आदमी पार्टी की टीम सभी घर-घर जाकर करेगी। रजिस्ट्रेशन करते समय महिलाओं के पास वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है। अगर वोटर आईडी कार्ड नहीं है, तो आपका इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा।

विधानसभा चुनाव के बाद शुरू होगी योजना

इस योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि का वितरण विधानसभा चुनाव के बाद में ही शुरू होगा। महिलाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया दिसंबर माह में आरंभ हो जाएगी। अगर विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी चुनाव जीत जाती है तो इस योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर ₹2100 रुपए महीना कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें –

प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना

फ्री सोलर चूल्हा योजना

Leave a Comment