Mukhyamantri Mahila Samman Yojana : दिल्ली में आम आदमी पार्टी द्वारा महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने की घोषणा की गई है जिसके तहत दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना को शुरू करने की पेशकश दिल्ली सरकार के द्वारा मार्च 2024 के बजट में की गई थी।
आगामी साल 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल द्वारा वादा किया गया है कि अगर आम आदमी पार्टी फिर से दिल्ली में सरकार बनती है तो इस योजना के तहत मिलने वाले ₹1000 की राशि को बढ़ाकर ₹2100 महीना कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को ₹1000 हर महीने आर्थिक सहायता राशि देने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो भी महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री जी के द्वारा 13 दिसंबर 2024 को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया गया था कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन 23 दिसंबर 2024 से शुरू हो जाएंगे। इस योजना के माध्यम से किन महिलाओं को लाभ मिलेगा उनके नियम एवं शर्तों के बारे में पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी गई है।
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Overview
योजना का नाम | दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना |
विभाग का नाम | दिल्ली सरकार |
योजना शुरू | दिल्ली सरकार द्वारा |
योजना लाभार्थी | गरीब वर्ग के परिवार की महिलाएं |
योजना उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
आर्थिक सहायता राशि | 2100 रूपये/ महीना |
रजिस्ट्रेशन शुरू | 23 दिसंबर 2024 |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://delhi.gov.in/ |
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना क्या है?
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के द्वारा महिलाओं को हर महीने ₹1000 प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से गरीब वर्ग की महिलाएं जो 18 साल की उम्र पूरी कर चुकी है उन्हें लाभ प्रदान किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा कहा गया है कि चुनाव के बाद महिलाओं को हर महीने वाली इस राशि को ₹1000 से बढ़कर ₹2100 प्रतिमाह कर दिया जाएगा।
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Eligibility (पात्रता)
महिला सम्मान योजना का लाभ केवल दिल्ली की मूल निवासी महिलाएं ही उठा सकती। योजना के लिए आवेदन करने से पहले जरूरी पात्रता के बारे में जानकारी लेना आवश्यक है। पात्रता निम्न प्रकार से है –
- आवेदन करने वाली महिला दिल्ली की मूल निवासी होनी चाहिए और वहां की आधिकारिक वोटर होनी चाहिए।
- महिला की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की सालाना आय 2.50 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में किसी भी सदस्य या महिला के खुद के पास कोई भी चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- जो महिलाएं पहले से दिल्ली सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे कि वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना या विकलांगता पेंशन योजना का लाभ ले रही है, वे इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु पात्र नहीं है।
- जिन महिलाओं ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में इनकम टैक्स भरा हो वे इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती।
- केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय सरकारी कर्मचारी, पूर्व महिला जनप्रतिनिधि इत्यादि आवेदन के लिए पात्र नहीं है।
- दिल्ली सरकार की डिसेबिलिटी पेंशन योजना या पीड़ित महिलाओं को दिल्ली सरकार की तरफ से दी जाने वाली आर्थिक सहायता योजना का लाभ लेने वाली महिला इस योजना का लाभ नहीं ले सकती।
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Documents List
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- परिवार की वार्षिक आय का सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- रिहायसी प्रमाण पत्र
- बैंक खाता कॉपी
- राशन कार्ड
Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Online Apply (आवेदन प्रक्रिया)
इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु महिलाओं को कहीं भी रजिस्ट्रेशन करने के लिए जाने की आवश्यकता नहीं है और न ही खुद से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता है। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन आम आदमी पार्टी की टीम सभी घर-घर जाकर करेगी। रजिस्ट्रेशन करते समय महिलाओं के पास वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी है। अगर वोटर आईडी कार्ड नहीं है, तो आपका इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा।
आज से दिल्ली की सभी माताओं-बहनों और बेटियों के लिए ‘महिला सम्मान योजना’ के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। https://t.co/qk9a2STLx1
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 23, 2024
यह भी पढ़ें –