Sanjeevani Yojana Delhi : दिल्ली आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बुजुर्गों के लिए नई योजना शुरू की गई है जिसके माध्यम से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को स्वास्थ्य संबंधी इलाज मुफ्त में प्रदान किए जाएंगे। इस योजना का नाम है संजीवनी योजना। दिल्ली के आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा संजीवनी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। दिल्ली सरकार द्वारा हाल ही में महिलाओं के महिला सम्मान योजना भी शुरू की गई है जिसके तहत हर महीने महिलाओं को ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।
महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना दोनों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 23 दिसंबर 2024 से आरंभ हो गई है। Sanjeevani Yojana Delhi से जुड़ी सभी जानकारी जैसे योग्यता, पात्रता, लाभ, विशेषताएं, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन कैसे कर सकते हैं? इत्यादि की जानकारी इस पोस्ट में कवर करेंगे। इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
Sanjeevani Yojana Delhi
Sanjeevani Yojana Delhi Overview
योजना का नाम | दिल्ली संजीवनी योजना |
विभाग का नाम | दिल्ली सरकार |
योजना शुरू | दिल्ली सरकार द्वारा |
योजना लाभार्थी | दिल्ली के 60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक |
योजना उद्देश्य | बुजुर्गों को फ्री इलाज दिलवाना |
आवेदन प्रक्रिया | – |
पंजीकरण शुरू | 23 दिसंबर 2024 से |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://delhi.gov.in/ |
दिल्ली सरकार की संजीवनी योजना क्या है?
संजीवनी योजना दिल्ली सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए शुरू की है। इस योजना के तहत अगर 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग बीमार पड़ते हैं तो उनके इलाज का पूरा खर्चा दिल्ली सरकार के द्वारा उठाया जाएगा। इलाज चाहे सरकारी अस्पताल में कराया हो या फिर प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया हो, सारा खर्चा दिल्ली सरकार के द्वारा ही दिया जाएगा। संजीवनी योजना से दिल्ली के लोगों के जीवन में काफी बदलाव लाने में साबित होगी।
संजीवनी योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
संजीवनी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सा सेवाओं के लिए आर्थिक बोझ से मुक्त करना है। इस योजना का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाएं हर व्यक्ति तक पहुंचना है, जिससे वरिष्ठ नागरिक को वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने में कोई परेशानियों का सामना न करना पड़े।
दिल्ली सरकार की यह योजना उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए राहत लेकर आई है जो कि स्वास्थ्य संबंधी इलाज में आने वाले खर्चों के कारण स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रह जाते हैं।
Sanjeevani Yojana Delhi Eligibility (पात्रता)
- इस योजना का लाभ दिल्ली के 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों को प्रदान किया जाएगा।
- उम्मीदवार दिल्ली का मूल निवासी होना चाहिए और उनके पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आय सीमा नहीं रखी गई है यानी कि दिल्ली के सभी नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष या इससे अधिक है उनका लाभ प्रदान किया जाएगा।
Sanjeevani Yojana Delhi Documents List
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- रिहायसी प्रमाण पत्र
- बैंक खाता कॉपी
- राशन कार्ड
- वोटर कार्ड
Sanjeevani Yojana Delhi Apply Process (आवेदन प्रक्रिया)
इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु बुजुर्गों को कहीं भी रजिस्ट्रेशन करने के लिए जाने की आवश्यकता नहीं है और न ही खुद से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता है। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन आम आदमी पार्टी की टीम सभी घर-घर जाकर करेगी। रजिस्ट्रेशन करते समय नागरिकों के पास वोटर आईडी कार्ड और अन्य जरुरी दस्तावेजों का होना जरूरी है। अगर वोटर आईडी कार्ड नहीं है, तो आपका इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा।
जंगपुरा विधानसभा से संजीवनी योजना के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की। सीएम आतिशी और मनीष जी के साथ यहाँ कुछ बुज़ुर्गों का इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन किया।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 23, 2024
दिल्ली के सभी बुज़ुर्ग मेरे माता-पिता समान हैं, उनका इलाज हमारी ज़िम्मेदारी है। हमारी टीम सभी बुज़ुर्गों का घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन… pic.twitter.com/nZFKGyahkQ
यह भी पढ़ें –