Haryana CET Form Date 2025 : हरियाणा राज्य के सरकारी संस्थानों में विभिन्न ग्रुप सी एवं ग्रुप डी पदों के लिए भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) के माध्यम से करवाई जाएगी। हरियाणा सरकार के द्वारा ग्रुप डी एवं ग्रुप सी पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा अनिवार्य कर दी गई है। सामान्य पात्रता परीक्षा का आयोजन होने से पहले सभी पदों के लिए अलग-अलग भर्ती परीक्षा करवाई जाती थी जिसे विभाग और अभ्यर्थी दोनों का काफी समय लग जाता था।
ग्रुप सी के पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा जो कि सामान्य पात्रता परीक्षा होगी और इसके बाद पोस्ट के हिसाब से मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में पास होंगे उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद नौकरी प्रदान कीजाएगी। ग्रुप डी पद की भर्ती की बात करें तो उन्हें प्रारंभिक सामान्य पात्रता परीक्षा के CET Score के आधार पर मेरिट लिस्ट द्वारा नौकरी प्रदान की जाएगी।
हारना कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा पहला CET का आयोजन 2022 में करवाया गया था, जिसके बाद अब 2025 में अगला CET आयोजित करवाने जा रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पहले CET परीक्षा 31 दिसंबर 2024 से पहले आयोजित करवाने के बारे में कहा गया था, लेकिन अब अप्रैल 2025 में फॉर्म निकलने की खबर सामने आ रही है। Haryana CET Form Date 2025 के बारे में पूरी जानकारी इस पोस्ट में देंगे।
Haryana CET Form Date 2025

Haryana CET Form Date 2025 Overview
| विभाग का नाम | हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) |
| भर्ती स्थान | हरियाणा |
| पद नाम | विभिन्न ग्रुप सी & ग्रुप डी |
| नोटिफिकेशन तारीख | अप्रैल 2025 |
| आवेदन शुरू | अप्रैल 2025 |
| आवेदन ख़त्म | मई 2025 |
| परीक्षा तिथि | मई-जून 2025 |
| आवेदन प्रकार | ऑनलाइन |
| कुल पद | 20000+ |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.hssc.gov.in/ |
Eligibility
उमीदवार द्वारा सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं/ 12वीं/ ग्रेजुएशन/ आईटीआई/ डिप्लोमा/ संबंधित विषय में डिग्री किया हुआ होना चाहिए। 10वीं तक हिंदी/ संस्कृत विषय पढ़ा हुआ हो।
- ग्रुप सी पोस्ट : 12वीं/ ग्रेजुएशन पास
- ग्रुप डी पोस्ट : 10वीं पास
Age Limit
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम ना हो और 42 वर्ष से अधिक ना हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
Application Fee
- UR/ OBC/ अन्य : नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दी जाएगी।
Haryana HSSC CET 2025 Exam Pattern
Haryana CET प्रारंभिक परीक्षा में कुल MCQ टाइप 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। यह परीक्षा कुल 90 मिनट की होगी।
- कुल प्रश्न : 100
- कुल समय : 90 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग : नहीं
| Subject | No. of Questions | Max. Marks |
| English | 10 | 10 |
| Hindi | 10 | 10 |
| Reasoning | 15 | 15 |
| Quantitative Aptitude | 15 | 15 |
| Haryana GK | 25 | 25 |
| Computer | 10 | 10 |
| General Knowledge | 15 | 15 |
| Total | 100 | 100 |
Haryana CET Registration Process (पंजीकरण प्रक्रिया)
हरियाणा कॉमन पात्रता परीक्षा के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरम्भ हो जाएगी। आवेदन करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे –
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां नोटिफिकेशन के विकल्प में आपको CET की नोटिफिकेशन नजर आ जाएगी। इस पर क्लिक करके नोटिफिकेशन को ओपन कर लेना है।
- आप नोटिफिकेशन के अंदर आपको अप्लाई ऑनलाइन का लिंक मिलेगा इस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही-सही दर्ज कर देना है।
- इसके बाद दस्तावेजों की कॉपी को अपलोड करके आवेदन शुल्क दर्ज कर फॉर्म को सबमिट कर देना है।
यह भी पढ़ें –