Haryana BPL Plot Scheme 2025 : हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक कल्याणकारी योजना की शुरुआत की है, जिसका नाम हरियाणा बीपीएल आवास योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के जरूरतमंद गरीब परिवारों को फ्लैट या प्लाट की सुविधा प्रदान की जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री जी के द्वारा इस योजना को शुरू करने की मंजूरी 26 मार्च 2024 को दे दी गई थी।
Haryana BPL Awas Yojana के माध्यम से प्रदेश के गरीब परिवार जिनके पास अपने खुद का मकान नहीं है, उनको कम कीमत पर फ्लैट या मकान प्रदान किया जा रहा है। ऐसे गरीब परिवार जो शहरों में रहते हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपना खुद का घर नहीं ले पा रहे हैं बल्कि किराए के घर में रह रहे हैं, उनके लिए यह योजना काफी लाभदायक साबित हो रही है। इस योजना के तहत आर्थिक मदद प्राप्त कर यह परिवार अपना खुद का आवास बन पाएंगे।
हरियाणा बीपीएल आवास योजना से जुड़ी सभी जानकारी जैसे इस योजना का उद्देश्य, योग्यता, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन कैसे कर सकते हैं? इत्यादि की जानकारी इस पोस्ट में कवर करेंगे। इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
Haryana BPL Plot Scheme 2025
Haryana BPL Plot Scheme 2025 Overview
योजना का नाम | हरियाणा बीपीएल आवास योजना |
विभाग का नाम | हरियाणा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशालय |
योजना शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा |
योजना शुरू की गई | हरियाणा के मुख्यमंत्री |
योजना लाभार्थी | हरियाणा के गरीब परिवार |
योजना उद्देश्य | जरूरतमंद गरीब परिवारों को मकान उपलब्ध कराना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
योजना शुरू | 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.haryanascbc.gov.in/ |
हरियाणा बीपीएल आवास योजना क्या है?
हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा 26 मार्च 2024 को हरियाणा की गरीब जरूरतमंद परिवारों को मकान बनवाकर देने के लिए इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के 14 शहरों के 50 हजार गरीब परिवारों को फ्लैट बनवाकर दिए जाएंगे और इसी के साथ 10 हजार परिवारों को प्लॉट की सुविधा प्रदान की जाएगी।
हरियाणा के बड़े शहरों जैसे पंचकूला, गुरुग्राम, सोनीपत और फरीदाबाद में फ्लैट का निर्माण किया जाएगा जिसमें सभी जरूरतमंद सुविधा उपलब्ध होंगी। इस योजना के माध्यम से फ्लैट पाने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा।
Haryana BPL Plot Scheme Eligibility (हरियाणा बीपीएल आवास योजना पात्रता)
- आवेदन करने वाले परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए या इससे कम होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाले परिवार के पास खुद का घर, प्लॉट नहीं होना चाहिए।
- जिन परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ लिया होगा, वह इस योजना के लाभ लेने के लिए पत्र नहीं है।
- परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होना चाहिए, हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए और परिवार के पास फैमिली आईडी होना चाहिए।
Haryana BPL Plot Scheme Documents List (हरियाणा बीपीएल आवास योजना आवेदन दस्तावेज सूचि)
- हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
- पारिवारिक सालाना आय प्रमाण पत्र
- परिवार पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक
- आधार कार्ड
How To Apply For Haryana BPL Plot Scheme? (हरियाणा बीपीएल आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें)
हरियाणा बीपीएल आवास योजना के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –
- सबसे पहले हरियाणा हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाएं।
- यहां पर होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने का ऑप्शन नजर आएगा, इस पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलकर आएगा इसमें आपको अपना परिवार पहचान पत्र संख्या दर्ज कर देनी है।
- अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा इसमें जो भी जानकारी मांगी गई है उनको सही से दर्ज कर लेना है।
- इसके बाद डॉक्यूमेंट की कॉपी अपलोड कर के फॉर्म को सबमिट कर देना है। इस तरह से आपका हरियाणा बीपीएल आवास योजना में आवेदन हो जाएगा।
Haryana BPL Plot Scheme अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
Haryana BPL Plot Scheme Registration
my family is very poor iwant a plot in BPL awas yojana