Haryana Ambedkar Scholarship Scheme : हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के एससी, बीसी वर्ग के मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए डॉक्टर अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की हुई है। इस योजना को डॉक्टर अंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के नाम से भी जाना जाता है। हरियाणा के अनुसूचित जाति और पिछड़ा कल्याण वर्ग विभाग के द्वारा प्रदेश के एसबीसी वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है।
अंबेडकर स्कालरशिप हरियाणा से जुड़ी सभी जानकारी जैसे योग्यता, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन कैसे कर सकते हैं? इत्यादि की जानकारी इस पोस्ट में कवर करेंगे। इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
Haryana Ambedkar Scholarship Scheme
Haryana Ambedkar Scholarship Scheme Overview
योजना का नाम | हरियाणा अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना |
विभाग का नाम | हरियाणा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशालय |
योजना शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा |
योजना लाभार्थी | हरियाणा के एससी/बीसी छात्र |
योजना उद्देश्य | छात्रों को स्कालरशिप प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आवेदन शुरू | 1 अगस्त 2024 |
सत्र | 2024-25 |
स्कॉलरशिप | 8 हजार से 12 हजार |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.haryanascbc.gov.in/ |
डॉक्टर अंबेडकर मेधावी छात्र स्कॉलरशिप योजना क्या है?
इस योजना की शुरुआत हरियाणा सरकार के द्वारा उन छात्रों के लिए की गई है जो की प्राइवेट सरकारी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी या फिर सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों में पढ़ रहे हैं। इस योजना के माध्यम से दसवीं पास छात्र जो अब 11वीं में पढ़ रहे हैं या फिर कोई डिप्लोमा कर रहे हैं, 12वीं पास विद्यार्थी जो ग्रेजुएशन के पहले साल में हैं, ग्रेजुएशन पास विद्यार्थी जो अपने पोस्ट ग्रेजुएशन के पहले साल में पढ़ रहे हैं, ऐसे एससी/ बीसी वर्ग के छात्रों को सरकार के द्वारा स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है।
Haryana Ambedkar Scholarship Scheme Eligibility & Scholarship Amount
इस योजना के माध्यम से स्कॉलरशिप एससी/ बीसी वर्ग के छात्रों को प्रदान की जाती है। इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु छात्र के परिवार की सालाना आय 4 लाख रूपये या इस से अधिक नहीं होनी चाहिए।
पास परीक्षा | पास परीक्षा में प्राप्त अंक | छात्रवृति प्रदान की जाएगी | छात्रवृति दर |
10वीं | शहरी क्षेत्र – 70% ग्रामीण क्षेत्र – 60% | 11वीं | 8 हजार |
12वीं | शहरी क्षेत्र – 75% ग्रामीण क्षेत्र – 70% | ग्रेजुएशन के पहले साल में | आर्ट्स/ कॉमर्स/ साइंस वालों को 8 हजार, इंजीनियरिंग/टेक्निकल कोर्स करने वालों को 9 हजार, मेडिकल कोर्स करने वालों को 10 हजार |
ग्रेजुएशन | शहरी क्षेत्र – 65% ग्रामीण क्षेत्र – 60% | पोस्ट ग्रेजुएशन के पहले साल में | आर्ट्स/ कॉमर्स/ साइंस वालों को 9 हजार, इंजीनियरिंग/टेक्निकल कोर्स करने वालों को 11 हजार, मेडिकल कोर्स करने वालों को 12 हजार |
Haryana Ambedkar Scholarship Scheme Documents List
- 10वीं/12वीं / ग्रेजुएशन पास सर्टिफिकेट
- आगे जी भी संस्थान में पढ़ रहे हैं उसे संस्थान का आईडी प्रूफ
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- परिवार पहचान पत्र
- हरियाणा जाति प्रमाण पत्र
- परिवार की वार्षिक आय का सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
- बैंक खाता कॉपी
How To Apply For Haryana Ambedkar Scholarship Scheme
- सबसे पहले सरल हरियाणा की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं।
- पोर्टल पर अगर आपने पहले से रजिस्ट्रेशन किया हुआ है, तो लॉगइन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन कर लें। अगर रजिस्ट्रेशन नहीं किया हुआ है, तो पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर लें।
- लॉगइन हो जाने के बाद आपको सर्च बार में जाकर डॉक्टर अंबेडकर मेधावी छात्र स्कॉलरशिप नाम लिख कर सर्च करना है। इसके बाद आपको फैमिली आईडी नंबर दर्ज करके सेंड ओटीपी पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपकी फैमिली आईडी में दर्ज की हुए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा, जिसे दर्ज करके वेरीफाई कर लेना है।
- इसके बाद आपके परिवार के सदस्यों के नाम आ जाएंगे, इसमें से आपको उस सदस्य के नाम का चयन कर लेना है, जिसके लिए आवेदन करना है।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म को भर कर, डॉक्युमेंट्स की कॉपी को अपलोड कर देना है।
- अब सबमिट टैब पर क्लिक करके फॉर्म सबमिट कर देना है।