HKRN Data Entry Operator Salary : हरियाणा कौशल रोजगार निगम के द्वारा हरियाणा प्रदेश में कच्चे पदों पर डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती करवाई जाती है। डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) पद पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी निगम रेट के आधार पर दी जाती है। निगम के द्वारा दी जाने वाली सैलरी के निगम रेट जिले के हिसाब से निर्धारित किए हुए हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर भर्ती होने पर क्या सैलरी मिलती है? इसकी जानकारी हम इस पोस्ट में देंगे।
HKRN Data Entry Operator Salary 2025
HKRN Data Entry Operator Salary 2025
निगम नाम | हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) |
योजना नाम | हरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना |
योजना की शुरुआत | साल 2021 |
पोस्ट का नाम | HKRN Data Entry Operator Salary |
योजना राज्य | हरियाणा |
पोर्टल के माध्यम से भर्ती प्रकार | अनुबंध आधारित भर्ती |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
निगम हेल्पलाइन नंबर | 01724041234 |
निगम वेबसाइट | https://hkrnl.itiharyana.gov.in/ |
विभाग की ईमेल आईडी | hkrn.gov@gmail.com |
HKRN Data Entry Operator Salary in Haryana
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से चयन किए गए उम्मीदवारों को सैलरी निगम रेट (Nigam Rate) के हिसाब से दी जाती है और इन दर को “निगम मजदूरी दरें” कहा जाता है। जिले के हिसाब से निगम मजदूरी दरों को कुल तीन केटेगरी (वर्ग) में बांटा गया है । ये तीनों वर्ग इस प्रकार से हैं –
केटेगरी | जिला नाम |
Category-I | फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला, गुरुग्राम, हरियाणा सरकार के तहत दिल्ली और चंडीगढ़ ऑफिस |
Category-II | जींद, भिवानी, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, हिसार, अंबाला, करनाल, पलवल, झज्जर पानीपत |
Category-III | सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, नूंह, चरखी दादरी |
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से करवाई जाने वाली भर्तियों को चार लेवल क्रमशः Level-I, Level-II, Level-III और Level-IV में विभाजित किया गया है। इसमें से डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), जिसे कंप्यूटर ऑपरेटर की केटेगरी में रखा गया है, इस पोस्ट को सैलरी के आधार पर Level-II में रखा गया है।
Level-II के पदों की सूचि निम्न प्रकार से है –
HKRN Data Entry Operator Salary
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के द्वारा लेवल-2 में क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपेरटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर, कंडक्टर, तकनीशियन और अन्य इसी प्रकार की पोस्ट को रखा गया है। निगम के माध्यम से उम्मीदवार की सैलरी में प्रत्येक वर्ष बढ़ोतरी 5% के हिसाब से होती है,मतलब जितनी सैलरी है उस से 5% अधिक सैलरी एक वर्ष पूरा होने के बाद मिलने लगती है। जिले की कैटेगरी के हिसाब से डाटा एंट्री ऑपेरटर पोस्ट के लिए सैलरी निम्न प्रकार से दी जाती है –
HKRN Pay Scale/ Salary | Experience | DEO Post Salary Base Rate |
Category-I Districts | 0-5 Year | 23,400 |
Category-I Districts | 5-10 Year | 25,750 |
Category-I Districts | More than 10 Year | 28,100 |
Category-II Districts | 0-5 Year | 21,000 |
Category-II Districts | 5-10 Year | 23,100 |
Category-II Districts | More than 10 Year | 25,200 |
Category-III Districts | 0-5 Year | 19,800 |
Category-III Districts | 5-10 Year | 21,800 |
Category-III Districts | More than 10 Year | 23,800 |
HKRN Data Entry Operator Salary FAQ
Haryana में Data Entry Operator को कितनी सैलरी मिलती है?
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपेरटर के पद पर चयनित होने पर फ्रेशर उम्मीदवार को सैलरी 18300 रूपये से 21650 रूपये तक मिलती है। इसके अलावा अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को सैलरी इस से ज्यादा मिलती है।
HKRN Data Entry Operator (DEO) Pay Scale क्या है?
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत डाटा एंट्री ओपेरटर को सैलरी 18300 रूपये से 26000 रूपये के बीच में मिलती है।
Hariyana data entry job