Bima Sakhi Yojana Apply Online 2025 : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पानीपत जिले से 9 दिसंबर 2024 को महिलाओं के लिए बीमा सखी योजना की शुरुआत की है। बीमा सखी योजना केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके माध्यम से महिलाओं को भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का एजेंट बनाया जाएगा। इसके बाद से महिलाएं लोगों का बीमा करके पैसे कमा पाएंगी।
प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना में चयनित महिलाओं को पहले साल हर महीने ₹7000 मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करने हेतु इस योजना को लांच किया गया है। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को स्वरोजगार देना है।
प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना से जुड़ी सभी जानकारी जैसे योग्यता, पात्रता, लाभ, विशेषताएं, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन कैसे कर सकते हैं? इत्यादि की जानकारी इस पोस्ट में कवर करेंगे। इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
Bima Sakhi Yojana Apply Online 2025
PM Bima Sakhi Yojana Overview
योजना का नाम | पीएम बीमा सखी योजना |
योजना शुरू की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
योजना लाभार्थी | देश की महिलाएं |
योजना उद्देश्य | महिलाओं को रोजगार प्रदान करना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
योजना शुरू | 9 दिसंबर 2024 |
योजना लाभ | महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना |
LIC आधिकारिक वेबसाइट | https://licindia.in/ |
प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना क्या है?
बीमा सखी योजना, केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई एक योजना है जिसके माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इस योजना को केंद्र सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम के साथ मिलकर लॉन्च किया है जिसके तहत चयनित महिलाएं बीमा एजेंट बनेगी और बीमा करके पैसे कमाएंगी। चयनित महिलाओं को केंद्र सरकार के द्वारा हर महीने सैलरी भी प्रदान की जाएगी।
बीमा सखी को कितनी सैलरी मिलेगी
पीएम बीमा सखी योजना के के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड का बीमा एजेंट बनाया जाएगा। इसके तहत महिलाएं बीमा एजेंट बनकर घर-घर बीमा सेवाएं दे सकेंगी। योजना तहत चयनित महिलाओं को पहले साल हर महीने ₹7000 मासिक सहायता प्रदान की जाएगी। दूसरे साल यह राशि घटकर ₹6000 महीना कर दी जाएगी और तीसरे साल ₹5000 प्रति महीना दिए जाएंगे। इसके अलावा बीमा टारगेट पूरा करने पर कमीशन भी दिया जाएगा।
साल | पहले साल | दूसरे साल | तीसरे साल |
सैलरी/ महीना | ₹7000 मासिक | ₹6000 मासिक | ₹5000 मासिक |
इतनी महिलाओं को बनाया जाएगी बीमा सखी
योजना के शुरुआती दौर में 35,000 महिलाओं को बीमा एजेंट के रूप में योजना से जोड़ा जाएगा। इसके कुछ समय पश्चात 50,000 और महिलाओं को इस योजना के साथ जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएगा।
बीमा सखी योजना को प्रधानमंत्री द्वारा हरियाणा के पानीपत जिले से लांच किया गया है। जिसके बाद यह योजना शुरुआत में हरियाणा राज्य में लागू होगी और इसके बाद पूरे देश में इस योजना को लागू किया जाएगा।
बीमा सखी योजना के लाभ
- महिलाओं को बीमा करने पर उचित कमीशन भी प्रदान किया जाएगा।
- बीमा सखी योजना को महिलाओं के लिए शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार मिल सकेगा।
- योजना के अंतर्गत महिलाओं को LIC का बीमा एजेंट बनाया जाएगा। इसके बाद उन्हें प्रारंभिक 3 सालों तक वेतन भी प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के तहत महिलाएं घर बैठे ही बीमा करके पैसा कमा पाएंगी जिस से वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
Bima Sakhi Yojana Apply Online Eligibility (पात्रता)
- आवेदक महिला भारत की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला द्वारा दसवीं कक्षा पास की हुई होनी चाहिए।
- महिला को आसपास की भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
- महिला की आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला द्वारा इस प्रकार के किसी अन्य योजना का लाभ नहीं लिया हुआ होना चाहिए।
- ग्रेजुएशन पास महिलाओं को भारतीय जीवन बीमा निगम में ब्लॉक डेवलपमेंट अफसर (BDO) बनने का मौका दिया जाएगा।
Bima Sakhi Yojana Apply Online Documents (दस्तावेज सूचि)
- रिहायसी प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- राशन कार्ड
Bima Sakhi Yojana Apply Online Process
बीमा सखी योजना को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 9 दिसंबर 2024 को पानीपत से शुरू किया गया है। योजना के लांच होने के बाद इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
स्टेप-1 : ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप-2 :यहां पर आपको बीमा सखी योजना के लिए Click Here To Apply का विकल्प नजर आएगा इस पर क्लिक करना है।
स्टेप-3 : इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा, इसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज कर देना है। इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके “Submit” पर क्लिक करना है।
स्टेप-4 : इसके बाद आपसे राज्य और जिले का नाम पूछा जाएगा। इसे दर्ज करके Next पर क्लिक करना है।
स्टेप-5 : इसके बाद City का चुनाव होने पर उस जिले के तहत आने वाली ब्रांच के नाम आ जाएंगे। इसमें से आपको जिस जिले में कार्य करना है उस जिले का चुनाव करके “Submit Lead Form” पर क्लिक करना है।
स्टेप-6 : फॉर्म सबमिट होने के बाद आपके पास निचे फोटो में दिया गया मैसेज स्क्रीन पर आ जाएगा और आपके नंबर पर भी आ जाएगा।
अब आवेदन फार्म की जांच भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी के द्वारा की जाएगी। फार्म में सभी जानकारी पात्रता के अनुसार पाए जाने पर महिला को बीमा सखी एजेंट बना दिया जाएगा और उसका अकाउंट एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
Bima Sakhi Yojana Apply Online
Free Rasoi Gas Cylinder Yojana
FAQ
बीमा सखी योजना क्या है?
यह योजना केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई योजना है जिसके तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को भारतीय जीवन बीमा निगम का बीमा एजेंट बनाया जाएगा। चयनित महिलाओं को सालाना वेतन भी प्रदान किया जाएगा।
बीमा सखी योजना आवेदन हेतु आयु सीमा क्या है?
18 से 70 वर्ष
बीमा सखी योजना आवेदन हेतु शैक्षणिक योग्यता क्या है?
महिला का दसवीं पास होना अनिवार्य है।