Chirag Yojana Haryana Online Registration 2025 : हरियाणा सरकार के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से चिराग योजना को शुरू किया है। हरियाणा सरकार के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। Chirag Yojana Haryana Online Registration 2025 आरंभ चुके है। जो भी परिवार इस योजना के लिए पात्रता को पूरा करते हैं वह रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करके योजना का लाभ ले सकते हैं।
हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा नियम 134-A को खत्म करके हरियाणा चिराग योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से सत्र 2025- 26 के लिए एडमिशन प्रक्रिया का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। हरियाणा चिराग योजना से जुड़ी सभी जानकारी जैसे योजना का उद्देश्य, योग्यता, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन कैसे कर सकते हैं? इत्यादि की जानकारी इस पोस्ट में कवर करेंगे।
Chirag Yojana Haryana Online Registration 2025

Chirag Yojana Haryana Online Registration 2025 Overview
योजना का नाम | हरियाणा चिराग योजना |
योजना शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा |
योजना लाभार्थी | हरियाणा के गरीब परिवारों के बच्चे |
योजना उद्देश्य | गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करना |
आवेदन शुरू | 15 मार्च 2025 |
आवेदन की अंतिम तारीख | 31 मार्च 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://harprathmik.gov.in/ |
Chirag Yojana Haryana Online Registration 2025 Important Dates
आवेदन शुरू | 15 मार्च 2025 |
आवेदन की अंतिम तारीख | 31 मार्च 2025 |
ड्रा जारी तारीख | 1 अप्रैल से 5 अप्रैल 2025 |
स्कूल में एडमिशन तारीख | 15 अप्रैल 2025 |
Haryana Cheerag Scheme क्या है?
हरियाणा चिराग स्कीम, हरियाणा शिक्षा विभाग के द्वारा चलाई गई एक योजना है जिसके माध्यम से प्रदेश के वे परिवार जिनकी सालाना आय 1,80,000 रुपए से कम है, उनके 2 से 12वीं तक पढ़ने वाले बच्चों का प्राइवेट स्कूल में दाखिला करवाया जाता है। इस योजना के माध्यम से जिन भी गरीब परिवार के बच्चों का प्राइवेट स्कूल में एडमिशन होता है उनकी फीस का खर्चा सरकार के द्वारा उठाया जाता है।
हरियाणा चिराग स्कीम के माध्यम से सत्र 2025-26 के एडमिशन हेतु ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिन भी परिवार की सालाना आय 1,80,000 रुपए से कम है और अपने बच्चों का प्राइवेट स्कूल में एडमिशन कराना चाहते हैं वे इस फॉर्म को भर सकते हैं।
Haryana Cheerag Scheme Admission 2025 Eligibility (हरियाणा चिराग योजना आवेदन योग्यता)
- विद्यार्थी का परिवार हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
- विद्यार्थी के परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- इस योजना के माध्यम से केवल दूसरी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले छात्र ही प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन ले सकते हैं।
Haryana Cheerag Scheme Admission 2025 Documents List (हरियाणा चिराग योजना आवेदन दस्तावेज सूचि)
- हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
- परिवार की आय का प्रमाण पत्र
- विद्यार्थी की पासपोर्ट साइज फोटो
- विद्यार्थी और परिवार का आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र
- फैमिली आईडी में दर्ज मोबाइल नंबर
- पिछली कक्षा की अंकतालिका
Chirag Yojana Haryana Online Registration 2025 कैसे करें?
हरियाणा चिराग योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है, जिसके तहत आपको आवेदन पत्र को भर कर संबंधित स्कूल में जमा करवाना है।
- सबसे पहले हरियाणा शिक्षा विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाएं।
- यहां पर आपको हरियाणा चिराग योजना सत्र 2024-25 के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना मिल जाएगी।
- यहां से आपको एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त कर लेना है। अब इसमें जो भी जानकारी मांगी गई है, उनको सही से भर लेना है।
- इसके बाद सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी, ओरिजिनल कॉपी और एप्लीकेशन फॉर्म को उस स्कूल में आवेदन करने की अंतिम तारीख से पहले जमा करवा देना है, जिस स्कूल में आप अपने बच्चों का एडमिशन करवाना चाहते हैं।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
Haryana Cheerag Yojana Application Form
Haryana Cheerag Yojana Official Notification