Haryana E Riksha Yojana : हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु मुफ्त ई रिक्शा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की 1000 महिलाओं ई-रिक्शा प्रदान किए जाएंगे। ई-रिक्शा खरीदने हेतु महिलाओं को 30% से 50% तक की सब्सिडी हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदान की जाएगी।
इस योजना को हरियाणा सरकार के द्वारा केवल प्रदेश की महिलाओं के लिए लांच किया गया है। महिलाएं इस योजना का लाभ उठाकर ई रिक्शा खरीद पाएंगी और उसका उपयोग करके पैसे कमा पाएंगी जिससे आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन पाएंगी। हरियाणा के पानीपत जिले से केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए बीमा सखी योजना को भी शुरू किया गया है, जिसका उद्देश्य भी महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
हरियाणा मुफ्त ई-रिक्शा योजना के लिए जरूरी पात्रता क्या होगी?, जरूरी दस्तावेजों की सूची क्या है? आवेदन प्रक्रिया क्या रहेगी? कौन-कौन इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं? कितनी सब्सिडी मिलेगी? इत्यादि की पूरी जानकारी कवर करेंगे।
Haryana E Riksha Yojana 2025
Haryana E Riksha Yojana 2025 Overview
योजना का नाम | हरियाणा महिला ई-रिक्शा योजना |
योजना शुरू की गई | हरियाणा सरकार द्वारा |
योजना लाभार्थी | हरियाणा की महिलाएं |
योजना उद्देश्य | महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना |
योजना लाभ | ई-रिक्शा |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ई-रिक्शा हेतु सब्सिडी | 30% से 50% तक |
योजना शुरू | 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट |
हरियाणा मुफ्त ई-रिक्शा योजना क्या है?
हरियाणा में हाल ही में सत्ता में कार्य कर रही भारतीय जनता पार्टी द्वारा 18 दिसंबर 2024 को अपने ट्विटर अकाउंट पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ई-रिक्शा योजना के बारे में अनाउंस किया गया है। इस योजना के तहत प्रदेश के 1000 महिलाओं को ई-रिक्शा प्रदान किए जाएंगे। बीपीएल एवं विधवा महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने हेतु 50% सब्सिडी, दूसरे वर्ग की महिलाओं एवं लड़कियों को 30% सब्सिडी प्रदान की जाएगी। महिलाओं को ई रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण भी सरकार के द्वारा 10 दिन तक दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उठाया नायाब कदम pic.twitter.com/anTDw95oXm
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) December 18, 2024
हरियाणा मुफ्त ई-रिक्शा योजना के लाभ क्या है?
हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में शामिल करने हेतु सरकार के द्वारा लाई गई है जिसके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से निर्भर बनाने के लिए ई-रिक्शा प्रदान किए जाएंगे।
- योजना के माध्यम से प्रदेश की 1000 महिलाओं को ई-रिक्शा प्रदान किए जाएंगे। इन ई रिक्शा का उपयोग करके महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन पाएंगे।
- महिलाओं को ई-रिक्शा सिखाने हेतु सरकार के द्वारा 10 दिन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
- महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने हेतु सरकार के द्वारा 30% से 50% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- बीपीएल एवं विधवा वर्ग की महिलाओं को 50% की सब्सिडी, अन्य वर्ग की महिलाओं को 30% तक की सब्सिडी ई रिक्शा खरीदने हेतु प्रदान की जाएगी।
Haryana E Riksha Yojana Eligibility (पात्रता)
- आवेदक महिला हरियाणा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के पास ई-रिक्शा चलाने हेतु वैद्य ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
- प्रदेश के हर वर्ग की महिला इस योजना के आवेदन हेतु पात्र हैं।
- बीपीएल परिवार की महिलाओं के परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- अन्य वर्ग के परिवार की महिलाओं के परिवार की सालाना आय 3 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Haryana E Riksha Yojana Apply Documents (दस्तावेज सूचि)
- हरियाणा रिहायसी प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- परिवार पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Haryana E Riksha Yojana Apply Process (आवेदन प्रक्रिया)
हरियाणा महिला ई-रिक्शा योजना के लिए जैसे ही पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ होती है, उसके बाद से ऑनलाइन/ ऑफलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें
- सबसे पहले हरियाणा महिला ई-रिक्शा योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाना है।
- वहां होम पेज पर आपको योजना के लिए अप्लाई करने का विकल्प नजर आएगा। यहां पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा। इसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज कर देना है।
- इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों की कॉपी को अपलोड कर देना है।
- इतना हो जाने के बाद फॉर्म को सबमिट कर देना है। इस तरह से आपका इस योजना के लिए आवेदन हो जाएगा।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को देखें –
- इसके लिए सबसे पहले आपको योजना से संबंधित ऑफिस में जाकर आवेदन फार्म ले लेना है।
- अब आवेदन फार्म में पूछे गए सभी जानकारी को सही से दर्ज करके साथ में दस्तावेजों की कॉपी को संलग्न कर लेना है।
- इसके बाद इन सभी डाक्यूमेंट्स को संबंधित कार्यालय के अफसर को जमा करा देना है।
- फार्म जमा होने के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी। जिसे आपको संभाल कर अपने पास रख लेना है।
इसके अलावा आप नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी योजना के लिए फॉर्म भर सकते हैं।
यह भी पढ़ें –
हर घर हर गृहिणी योजना के तहत मिलेगा मात्र 500 रूपये में गैस सिलिंडर