Haryana Free Borewell Yojana : हरियाणा सरकार के द्वारा किसने को खेतों में जल प्रबंधन में सहायता प्रदान करने के लिए फ्री बोरवेल योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से किसान अपने खेतों में मुफ्त में बोरवेल लगवा सकेंगे। बारिशों के दिन में अधिक बारिश हो जाने के कारण खेतों में पानी जमा हो जाता है जिससे फसलों को नुकसान होता है। इस समस्या को दूर करने के लिए हरियाणा सरकार ने वाटर रिचार्ज बोरवेल योजना की शुरुआत की है जिससे बारिश में जमा होने वाले पानी को निकसित किया जा सकेगा।
इस योजना के माध्यम से खेतों में जल स्तर को बनाए रखा जा सकेगा और कृषि में उपयोग होने वाले पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित किया जा सकेगा। योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों के खेतों में पानी के संचय की कठिनाइयों का समाधान करना है। इस योजना के तहत बोरवेल स्थापित हो जाने से नए केवल खेती के लिए जलस्तर में वृद्धि होगी बल्कि बारिश के समय जमा होने वाला अत्यधिक पानी भी फसलों को नुकसान नहीं कर पाएगा।
Haryana Free Borewell Yojana
Haryana Free Borewell Yojana Overview
योजना का नाम | हरियाणा फ्री बोरवेल योजना |
योजना शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा |
योजना लाभार्थी | हरियाणा के किसान |
योजना उद्देश्य | फ्री बोरवेल प्रदान करना |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://hid.gov.in/ |
हरियाणा फ्री बोरवेल योजना क्या है?
यह योजना हरियाणा सरकार के द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई महत्वपूर्ण योजना है जिसके माध्यम से किसानों को फसल सिंचाई के लिए उपयुक्त जल मंत्र उपलब्ध करवाई जाती है और बारिश के दिनों में अधिक पानी इकट्ठा होने से बचाव के लिए मुफ्त में बोरवेल की सुविधा प्रदान की जा रही है। इस योजना का लाभ लेने से किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई करने में कोई समस्या नहीं होगी।
हरियाणा फ्री बोरवेल योजना में बारिश से होने वाले जल भराव की समस्या का समाधान भी शामिल है। इस योजना के अंतर्गत विभिन्न सुविधाओं और संसाधनों का एकीकरण किया गया है जिससे किसानों को कृषि कार्य करने में सुगमता प्राप्त होगी।
Haryana Free Borewell Yojana Eligibility (हरियाणा फ्री वाटर बोरवेल रिचार्ज योजना पात्रता)
- आवेदन करने वाला किसान हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- किसान के पास बोरवेल स्थापित करने और उसके रखरखाव के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए।
- बोरवेल स्थापित हो जाने के बाद किस को रखरखाव समय करना होगा।
- बोरवेल स्थापित करने के लिए 5m * 5m की पर्याप्त जगह होनी चाहिए।
Haryana Free Borewell Yojana Apply Documents (हरियाणा फ्री वाटर बोरवेल रिचार्ज योजना आवेदन दस्तावेज)
- हरियाणा परिवार पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- शपथ पत्र
- जमीन का विवरण
- बैंक खाता
- जाति प्रमाण पत्र
Haryana Free Borewell Yojana Online Apply (आवेदन प्रक्रिया)
- इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले आपको ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां होम पेज पर Important Links वाले विकल्प में जा कर Registration for Water Recharge Bore Well पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने वाटर रिचार्ज बोरवेल रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- इसमें जो भी जानकारी पूछी गई है उनको सही से दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज जैसे कि भूमि विवरण, एफिडेविट इत्यादि की कॉपी को अपलोड करना है।
- अब Save Information पर क्लिक कर देना है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको फॉर्म की रसीद प्राप्त होगी जिसे सुरक्षित अपने पास रख लेना है।
- इसके बाद योजना से संबंधित अधिकारी के द्वारा खेतों का निरीक्षण किया जाएगा। आवेदन की स्वीकृत होने के दो से चार दिन बाद बोरवेल लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
अन्य जानकारी
Haryana Free Borewell Yojana Registration Form