Haryana Mahila Shramik Samman Yojana 2024 : मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना हरियाणा

Haryana Mahila Shramik Samman Yojana : हरियाणा सरकार के द्वारा समय-समय पर प्रदेश की महिलाओं, गरीबों, श्रमिकों व अन्य जरूरतमंद नागरिकों के लिए योजनाओं लाई जाती रहती हैं। इन योजनाओं को लांच करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में नागरिकों की आर्थिक स्थिति को सुधारना, रोजगार के अवसर प्रदान करना, महिला सशक्तिकरण इत्यादि करना है। हाल ही में हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदेश के श्रमिक महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया है, जिसके तहत पात्र महिला श्रमिकों को 5,100 रूपये की आर्थिक मदद प्रत्येक वर्ष प्रदान की जाती है।

हरियाणा मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना का उद्देश्य प्रदेश में श्रमिक महिलाओं को आर्थिक मदद उपलब्ध करवाना है, जिससे कि उनके जीवन स्तर में सुधार आ सके। इस योजना का उद्देश्य, योग्यता, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, लाभ और विशेषताएं, आवेदन कैसे कर सकते हैं? इत्यादि की जानकारी इस पोस्ट में कवर करेंगे।

Haryana Mahila Shramik Samman Yojana

Haryana Mahila Shramik Samman Yojana 2024 : मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना हरियाणा
Haryana Mukhyamantri Mahila Shramik Samman Yojana

Haryana Mahila Shramik Samman Yojana 2024 Overview

योजना का नामहरियाणा मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना
योजना शुरू करने वाला राज्यहरियाणा
योजना लाभार्थीहरियाणा की पंजीकृत श्रमिक महिलाएं
योजना उद्देश्यश्रमिक महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करना
योजना मानदेय5,100 रूपये/ वर्ष
योजना प्रकारचालु
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ ऑफलाइन
आवेदन सीमा 1 साल में 1 बार
मृत्यु के बाद जारीनहीं
आधिकारिक वेबसाइटhttps://hrylabour.gov.in/

हरियाणा महिला श्रमिक सम्मान योजना क्या है?

हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदेश के श्रमिक महिलाओं के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत प्रदेश के पंजीकृत महिला कामगार को प्रत्येक वर्ष उनकी सदस्यता के नवीनीकरण के समय सूट, चप्पल, छाता, रेन कोट, साड़ी में अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए बोर्ड के द्वारा 5100 रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

Haryana Mahila Shramik Samman Yojana Eligibility

  • आवेदक श्रमिक महिला हरियाणा की मूल निवासी होना चाहिए। 
  • इस योजना के लिए हरियाणा राज्य के असंगठित क्षेत्र की महिला श्रमिक ही आवेदन करने के लिए मान्य है।
  • पंजीकृत श्रमिक की 1 वर्ष की नियमित सदस्यता होनी चाहिए। 
  • इस योजना का लाभ पंजीकृत महिला श्रमिक को प्रत्येक वर्ष उसकी सदस्यता के नवीनीकरण पर ही दिया जाएगा।

Haryana Mahila Shramik Samman Yojana Apply Documents List

  • परिवार पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता कॉपी
  • आय प्रमाण पत्र
  • श्रमिक पंजीकरण दस्तावेज

Haryana Mahila Shramik Samman Yojana Registration Process (आवेदन प्रकिया)

अगर आप असंगठित क्षेत्र में कार्यरत महिला श्रमिक है और हरियाणा मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के माध्यम से वित्तीय सहायता प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से मौजूद है। ऑफलाइन तरीके से आवेदन आप अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें – 

स्टेप-1 : सबसे पहले हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाना है।

Haryana Free Silai Machine Yojana Apply Step-1

स्टेप-2 : यहां पर आपको दाएं हाथ की तरफ HBOCW Board Beneficiary Login का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक कर लेना है।

स्टेप-3 : इसके बाद आपको यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके सबमिट पर क्लिक कर देना है।

Haryana Free Silai Machine Yojana Apply Step-2

स्टेप-4 : अब आपको स्कीम वाले क्षेत्र में चले जाना है। यहां पर आपके सामने जिस भी स्कीम के लिए आवेदन करने के लिए योग्य होंगे उन सभी स्कीम का नाम आ जाएगा।

स्टेप-5 : यहां पर आपको मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना का नाम चुन लेना है। इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल कर आ जाएगा।

स्टेप-6 :अब आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही से दर्ज करके, दस्तावेजों की कॉपी संलग्न कर फॉर्म को सब्मिट कर देना है। इस तरह से आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Haryana Mahila Shramik Samman Yojana Status Check

एक बार अपने मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना के लिए आवेदन कर दिया है। उसके बाद आप अपने एप्लीकेशन फॉर्म का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो उसे आप घर बैठे ही ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें – 

स्टेप-1 : सबसे पहले हरियाणा लेबर विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाएं।

स्टेप-2 : यहां होम पेज पर आपको “Track Application” का विकल्प नजर आएगा इस पर क्लिक कर देना है। 

स्टेप-3 :इसके बाद आपके सामने जो पेज खुल कर आएगा यहां पर आपको विभाग और सेवा का नाम का चुनाव कर लेना है। 

स्टेप-4 : इसके बाद आपको अपनी एप्लीकेशन आईडी दर्ज करके चेक स्टेटस बटन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके सामने इस योजना के आवेदन की स्थिति की जानकारी आ जाएगी।

मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म

Haryana Mahila Shramik Samman Yojana Online Apply

हरियाणा मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना नोटिफिकेशन

हरियाणा मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना अंडरटेकिंग फॉर्म

हरियाणा प्राण वायु देवता पेंशन योजना

Leave a Comment