Haryana Shramik Ladka Vivah Shagun Yojana : सरकार दे रही श्रमिक लड़के विवाह के लिए आर्थिक सहायता के तौर पर शगुन राशि

Haryana Shramik Ladka Vivah Shagun Yojana : हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के श्रमिकों के बेटों तथा अविवाहित श्रमिकों की सेवाएं की शादी हेतु शगुन योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना की शुरुआत हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा 2019 में पुरुष श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए की गई। श्रमिक की खुद की शादी या फिर श्रमिक के पुत्र की शादी के दौरान श्रमिक के ऊपर काफी अधिक आर्थिक दबाव बना रहता है, जिसके लिए बोर्ड के द्वारा शगुन राशि दी जाती है, ताकि उसे पर आर्थिक दबाव कम हो सके।

हरियाणा श्रमिक लड़का विवाह शगुन योजना से जुड़ी सभी जानकारी जैसे इस योजना का उद्देश्य, योग्यता, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन कैसे कर सकते हैं? इत्यादि की जानकारी इस पोस्ट में कवर करेंगे। इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

Haryana Shramik Ladka Vivah Shagun Yojana

Haryana Shramik Ladka Vivah Shagun Yojana : सरकार दे रही श्रमिक लड़के विवाह के लिए आर्थिक सहायता के तौर पर शगुन राशि
Haryana Shramik Ladka Vivah Shagun Yojana

Haryana Shramik Ladka Vivah Shagun Yojana Overview

योजना का नामहरियाणा श्रमिक लड़का विवाह शगुन योजना
विभाग का नामहरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड
योजना शुरू करने वाला राज्यहरियाणा
योजना लाभार्थीहरियाणा के अविवाहित श्रमिक अथवा श्रमिक के लड़के
योजना उद्देश्यअविवाहित श्रमिक/ श्रमिक के लड़के के विवाह के समय वित्तीय सहायता प्रदान करना
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन/ ऑफलाइन
शगुन राशि 21000 रूपये
आधिकारिक वेबसाइटhttps://hrylabour.gov.in/

हरियाणा श्रमिक लड़का विवाह शगुन योजना क्या है?

हरियाणा सरकार की तरफ से बेटियों की शादी के समय शगुन प्रदान करने की योजना पहले से चलाई जा रही है। अब हरियाणा सरकार के द्वारा श्रमिक के लड़के या स्वयं अविवाहित श्रमिक की शादी पर शगुन प्रदान करने के लिए “Haryana Shramik Ladka Vivah Shagun Yojana” की शुरुआत की गई है।

हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा यह योजना पुरुष श्रमिकों के हित को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है, जिससे कि श्रमिक को समान रूप से योजनाओं का लाभ दिया जा सके। श्रमिक की स्वयं की शादी या फिर पुत्र की शादी के दौरान भी शादी में काफी खर्च होता है। इस खर्च से होने वाले आर्थिक दबाव को कम करने के लिए इस योजना के माध्यम से 21 हजार रूपये शगुन राशि प्रदान की जाती है।

हरियाणा श्रमिक लड़का विवाह शगुन योजना शर्तें

Haryana Shramik Ladka Vivah Shagun Yojana के लिए आवेदन करने से पहले निम्न शर्तों को पूर्ण करना अनिवार्य है। 

  • श्रमिक की न्यूनतम निर्धारित सेवा अवधि कम से कम 3 वर्ष की होनी चाहिए। 
  • श्रमिक का मासिक वेतन ₹25000 से अधिक नहीं होना चाहिए। 
  • श्रमिक को इस योजना के लिए आवेदन करते समय शादी का पंजीकरण प्रमाण पत्र देना होगा।
  • इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिक को शादी होने के एक साल के अंदर ही आवेदन करना होगा।
  • अगर श्रमिक शादी होने से 3 दिन पहले इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो संस्था अविवाहित श्रमिक अथवा श्रमिक के अविवाहित बेटे की शादी के आयोजन की तिथि को प्रमाणित करेगी।
  • संस्था शादी के आयोजन से संबंधित जरूरी दस्तावेज अपने रिकॉर्ड में रखते हुए यह अंडरटेकिंग देगी की शादी की आयोजन की तिथि उपरांत 6 महीने के अंदर-अंदर प्रबंधक शादी का पंजीकरण प्रमाण पत्र वह बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करेंगे और यदि 6 माह के अंदर बोर्ड के समक्ष पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया जाता तो उक्त योजना के तहत श्रमिक को प्रदान की गई राशि बोर्ड में वापस जमा करवानी होगी।

Haryana Shramik Ladka Vivah Shagun Yojana Eligibility (पात्रता)

  • आवेदन करने वाला हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकृत श्रमिक की सदस्यता का समय 1 साल होना चाहिए। 
  • इस योजना के लिए केवल दो बार ही आवेदन किया जा सकता है।
  • इस योजना के लिए केवल पंजीकृत श्रमिक ही आवेदन कर सकते हैं। 
  • अगर पंजीकृत श्रमिक की मृत्यु हो गई है लेकिन उसके बेटे की शादी के समय इस योजना का लाभउठाया जा सकता
  • हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के द्वारा इस योजना के अंतर्गत श्रमिक के बेटे की शादी के लिए ₹21000 की शगुन राशि दी जाती है जिससे कि शादी में आने वाले आर्थिक खर्चे में काफी मदद मिलती है।
  • आवेदक श्रमिक का मासिक वेतन ₹25000 से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक का परिवार पहचान पत्र में जाति, आय, बैंक खाता इत्यादि वेरीफाई होना चाहिए।

Haryana Shramik Ladka Vivah Shagun Yojana Documents (दस्तावेज)

  • शादी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी)
  • मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी
  • हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • श्रमिक/ कारगार प्रमाण पत्र
  • श्रमिक/ कारगार कर्मचारी वेतन प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

लड़का विवाह शगुन योजना हरियाणा के लिए आवेदन प्रक्रिया

स्टेप-1 : Haryana Shramik Ladka Vivah Shagun Yojana के तहत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको हरियाणा लेबर विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप-2 : होम पेज पर आपको नीचे की तरफ दाई BOCW Welfare Schemes लिखा हुआ नजर आएगा इस पर क्लिक करना है।

स्टेप-3 : इसके बाद आपके सामने सभी प्रकार की योजनाओं का नाम आ जाएगा। यहां पर आपको “बच्चों की शादी पर वित्तीय सहायता (सुपुत्र)” अथवा “श्रमिकों के लड़कों व अविवाहित श्रमिकों की स्वयं की शादी पर शगुन के तौर पर वित्तीय सहायता” योजना के नाम लिखा हुआ नजर आएगा इस पर क्लिक करके पूरी जानकारी को पढ़ लेना है।

स्टेप-4 : इसके बाद आपको होम पेज पर आजाना है। यहां पर आपको दाएं हाथ की तरफ HBOCW Board Beneficiary Login का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक कर लेना है।

स्टेप-5 : इसके बाद आपको यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके सबमिट पर क्लिक कर देना है।

स्टेप-6 : अब आपको स्कीम वाले क्षेत्र में चले जाना है। यहां पर आपके सामने जिस भी स्कीम के लिए आवेदन करने के लिए योग्य होंगे, उन सभी स्कीम का नाम आ जाएगा।

स्टेप-7 : यहां पर आपको हरियाणा श्रमिक लड़का विवाह शगुन योजना का नाम चुन लेना है, और सभी जानकारी को दर्ज करके अप्लाई कर देना है। इस तरह से आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Important Links

Haryana Ladka Vivah Shagun Yojana Official Notification (अधिसूचना)

हरियाणा लेबर विभाग ऑफिसियल वेबसाइट

हरियाणा विवाह शगुन योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?

हरियाणा पशु लोन योजना क्या है?

Leave a Comment