Haryana Shramik Makan Loan Yojana : श्रमिकों को मकान बनाने के लिए मिलेगा मुफ्त ब्याज लोन

Haryana Shramik Makan Loan Yojana : हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदेश के श्रमिकों को उनके मकान खरीदने एवं निर्माण हेतु ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को ₹200000 तक का ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध करवाया जाता है। प्रदेश के ऐसे श्रमिक जिनके पास खुद का घर नहीं है, उनके लिए यह काफी मददगार योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाने वाली राशि को श्रमिक खुद का घर खरीदने एवं घर के निर्माण में उपयोग कर सकते हैं।

हरियाणा श्रमिक मकान लोन योजना से जुड़ी सभी जानकारी जैसे इस योजना का उद्देश्य, योग्यता, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन कैसे कर सकते हैं? इत्यादि की जानकारी इस पोस्ट में कवर करेंगे। इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

Haryana Shramik Makan Loan Yojana

Haryana Shramik Makan Loan Yojana : श्रमिकों को मकान बनाने के लिए मिलेगा मुफ्त ब्याज लोन
Haryana Shramik Makan Loan Yojana

Haryana Shramik Makan Loan Yojana Overview

योजना का नामहरियाणा श्रमिक मकान लोन योजना
विभाग का नामहरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड
योजना शुरू करने वाला राज्यहरियाणा
योजना लाभार्थीहरियाणा के पंजीकृत श्रमिक
योजना उद्देश्यश्रमिकों को मकान बनवाने हेतु ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करना
लोन राशि 2 लाख रूपये
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://hrylabour.gov.in/

हरियाणा श्रमिक मकान लोन योजना क्या है?

इस योजना के माध्यम से हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदेश के श्रमिकों को मकान निर्माण हेतु ब्याज रहित लोन राशि प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले लोन राशि ₹200000 है जिसका इस्तेमाल श्रमिक अपने घर के निर्माण हेतु एवं घर खरीदने हेतु उपयोग कर सकते हैं। 

योजना के तहत मिलने वाले ऋण राशि को लोन लेने के बाद अगले 8 वर्ष में भुगतान करना होता है। हरियाणा फ्री मकान लोन योजना के तहत असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले हर श्रमिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Haryana Shramik Makan Loan Yojana Eligibility (पात्रता)

  • पंजीकृत श्रमिक की कम से कम 5 वर्ष के नियमित सदस्यता होनी चाहिए।
  • श्रमिक की अधिकतम आयु 52 वर्ष तक होनी चाहिए। 
  • श्रमिक की 60 वर्ष की आयु होने में कम से कम 8 वर्ष का समय बाकी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ श्रमिक जीवन भर में एक बार ही ले सकते हैं। 
  • मृत्यु के बाद इस योजना का लाभ जारी नहीं रहेगा।

Haryana Shramik Makan Loan Yojana Documents (दस्तावेज)

  • हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र 
  • भूमि रसीद प्रमाण पत्र 
  • मंजूर किया गया योजना और अनुमान 
  • 14 साल का बाधाप्रतिष्ठान प्रमाण पत्र 
  • राशन कार्ड 
  • मोबाइल नंबर
  • परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी)
  • बैंक खाता पासबुक 
  • इमारत का स्वामित्व प्रमाण पत्र
  • इमारत की आयु प्रमाण पत्र इमारत के मूल्यांकन प्रमाण पत्र निर्माण के लिए प्राधिकारी निरस्ति प्रमाण पत्र 
  • आवेदक के द्वारा घोषणा पत्र की न तो वह, न तो उसकी पत्नी या बच्चे किसी घर का मालिक है।

हरियाणा श्रमिक मकान लोन योजना आवेदन प्रक्रिया

स्टेप-1 : Haryana Shramik Makan Loan Yojana के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको हरियाणा लेबर विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप-2 : होम पेज पर आपको नीचे की तरफ दाई BOCW Welfare Schemes लिखा हुआ नजर आएगा इस पर क्लिक करना है।

स्टेप-3 : इसके बाद आपके सामने सभी प्रकार की योजनाओं का नाम आ जाएगा। यहां पर आपको “मकान की खरीद/ निर्माण हेतु ऋण” का नाम लिखा हुआ नजर आएगा, इस पर क्लिक करके पूरी जानकारी को पढ़ लेना है।

स्टेप-4 : इसके बाद आपको होम पेज पर आजाना है। यहां पर आपको दाएं हाथ की तरफ HBOCW Board Beneficiary Login का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक कर लेना है।

स्टेप-5 : इसके बाद आपको यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके सबमिट पर क्लिक कर देना है।

स्टेप-6 : अब आपको स्कीम वाले क्षेत्र में चले जाना है। यहां पर आपके सामने जिस भी स्कीम के लिए आवेदन करने के लिए योग्य होंगे, उन सभी स्कीम का नाम आ जाएगा।

स्टेप-7 : यहां पर आपको हरियाणा श्रमिक मकान लोन योजना का नाम चुन लेना है, और सभी जानकारी को दर्ज करके अप्लाई कर देना है। इस तरह से आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Haryana Shramik Makan Loan Yojana अन्य जानकारी

Haryana Shramik Makan Loan Yojana Official Notification

हरियाणा लेबर विभाग ऑफिसियल वेबसाइट

हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमयोगी प्रतिभावान विद्यार्थी योजना

Leave a Comment