Lado Lakshmi Scheme : लाडो लक्ष्मी योजना को शुरू करने के घोषणा हरियाणा की सत्ता में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी द्वारा की गई है। इस योजना के माध्यम से हरियाणा की महिलाओं के बैंक खातों में 2100 रूपये की राशि हर महीने भेजी जाएगी। जिन भी महिलाओं का बैंक में खाता नहीं है वे तुरंत अपना खाता खुलवा लें ताकि जैसे ही योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो तो वे आवेदन कर पाएं। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता का महिलाएं स्वरोजगार शुरू करने में कर सकती हैं जिससे वह आत्मनिर्भर बन सकेंगी। Lado Lakshmi Scheme से जुड़ी सभी जानकारी जैसे इस योजना का उद्देश्य, योग्यता, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, लाभ, विशेषताएं, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी इस पोस्ट में कवर करेंगे। इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
Lado Lakshmi Scheme
Lado Lakshmi Scheme Overview
योजना का नाम | हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना |
योजना शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा |
योजना लाभार्थी | हरियाणा की महिलाएं |
योजना उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आय सीमा | 1 लाख 80 हजार/ सालाना |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
पंजीकरण शुरू | जल्द शुरू |
आर्थिक सहायता राशि | 2100 रूपये हर महीने |
योजना शुरू होगी | 2025 से |
व्युतपन्न मुख्य योजना | हरियाणा लाडली लक्ष्मी योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://socialjusticehry.gov.in/ |
महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 2100 रूपये
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के द्वारा लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के गरीब परिवार की महिलाएं जिनकी परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है उन्हें ₹2100 प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान करवाई जाएगी।
योजना के माध्यम से प्रदान की जाने वाली राशि डीबीटी के माध्यम से सीधा लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। हरियाणा विधानसभा चुनाव होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के द्वारा इस योजना की घोषणा की गई थी। 8 अक्टूबर 2024 को भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाई है। सरकार आने के बाद कभी भी इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही आरंभ हो सकती है।
सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह ₹2,100#BjpHaryanaSankalpPatra pic.twitter.com/lgbeArXGl7
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) September 19, 2024
Lado Lakshmi Scheme Haryana Eligibility (पात्रता)
- इस योजना के लिए आवेदन केवल हरियाणा की मूल निवासी महिला ही कर सकती हैं।
- आवेदक महिला के परिवार की सालाना आय सरकार द्वारा निर्धारित आय सीमा की भीतर होनी चाहिए।
- आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
- अगर आवेदक महिला इस प्रकार की किसी अन्य योजना का लाभ ले रही है, तो वह इस योजना के आवेदन के लिए पात्र नहीं होगी।
- केवल हरियाणा की महिलाएं ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
Lado Lakshmi Scheme Haryana Apply Documents List (दस्तावेज सूचि)
- हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित दस्तावेज
Lado Lakshmi Scheme Haryana Online Apply (ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया)
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है। जैसे ही पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ होती है, उसके बाद से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें
- सबसे पहले हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाना है।
- वहां होम पेज पर आपको लाडो लक्ष्मी योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई करने का विकल्प नजर आएगा। यहां पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा। इसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज कर देना है।
- इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों की कॉपी को अपलोड कर देना है।
- इतना हो जाने के बाद फॉर्म को सबमिट कर देना है। इस तरह से आपका इस योजना के लिए आवेदन हो जाएगा।
Lado Lakshmi Scheme Haryana Offline Apply (ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया)
अगर आप ऑनलाइन तरीके से इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। तो आप ऑफलाइन तरीके से भी आवेदन कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको लाडो लक्ष्मी योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लेना है।
- इसके बाद आपको अपने नजदीकी योजना से सम्बंधित विभाग के ऑफिस में चले जाना है।
- अगर अपने आवेदन फॉर्म डाउनलोड नहीं किया है तो यहां ऑफिस से आवेदन फार्म ले लेना है।
- अब आवेदन फार्म में पूछे गए सभी जानकारी को सही से दर्ज करके साथ में दस्तावेजों की कॉपी को संलग्न कर लेना है।
- इसके बाद इन सभी डाक्यूमेंट्स को संबंधित कार्यालय के अफसर को जमा करा देना है।
- फार्म जमा होने के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी। जिसे आपको संभाल कर अपने पास रख लेना है।
यह भी देखें –
अव्वल बालिका योजना के तहत छात्राओं को मुफ्त स्कूटर
FAQ
Lado Lakshmi Yojana Kya Hai?
लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से प्रदेश के गरीब परिवार की महिलाओं को ₹2100 प्रति माह की आर्थिक सहायता प्रदान करवाई जाएगी।
लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही आरम्भ होने वाली है जिसके बाद पात्र महिलायें पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।