Mahila Samman Yojana Delhi Registration : दिल्ली सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई योजना महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन पूरी तरह ऑफलाइन तरीके से होगी। दिल्ली महिला सम्मान योजना की शुरुआत दिल्ली के आम आदमी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा दक्षिण दिल्ली के किदवई नगर इलाके से की गई। योजना के तहत रजिस्ट्रेशन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे हैं।
दिल्ली के 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरंभ होने के साथ ही लोगों के मन में काफी सवाल आ रहे हैं जैसे की योजना के लिए आवेदन किस प्रकार से होगा? आवेदन करते समय क्या-क्या डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी? योजना के तहत मिलने वाला पैसा कब आएगा और कैसे आएगा?
Mahila Samman Yojana Delhi Registration
दिल्ली महिला सम्मान योजना के लिए आवेदन दो तरीकों से किया जा सकता है। सबसे पहले जरूरी बात यह है कि योजना महिलाओं के रजिस्ट्रेशन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे हैं।
आपके इलाके के कार्यकर्ता जब प्रचार के लिए आपके इलाके में आएंगे तो इस समय इस योजना का फॉर्म आपसे भरवारा जाएगा। अगर इस समय में महिला का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पता तो वह नजदीकी विधायक दफ्तर में जाकर भी इस योजना का फॉर्म भर सकती हैं।
Mahila Samman Yojana Delhi Registration Overview
योजना का नाम | दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना |
विभाग का नाम | दिल्ली सरकार |
योजना शुरू | दिल्ली सरकार द्वारा |
योजना लाभार्थी | गरीब वर्ग के परिवार की महिलाएं |
योजना उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
आर्थिक सहायता राशि | 2100 रूपये/ महीना |
रजिस्ट्रेशन शुरू | 23 दिसंबर 2024 |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://delhi.gov.in/ |
दिल्ली महिला सम्मान योजना क्या है?
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के द्वारा महिलाओं को हर महीने ₹1000 प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से गरीब वर्ग की महिलाएं जो 18 साल की उम्र पूरी कर चुकी है उन्हें लाभ प्रदान किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा कहा गया है कि चुनाव के बाद महिलाओं को हर महीने वाली इस राशि को ₹1000 से बढ़कर ₹2100 प्रतिमाह कर दिया जाएगा।
Mahila Samman Yojana Delhi Registration Eligibility (पात्रता)
- आवेदन करने वाली महिला दिल्ली की मूल निवासी होनी चाहिए और वहां की आधिकारिक वोटर होनी चाहिए।
- महिला की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की सालाना आय 2.50 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में किसी भी सदस्य या महिला के खुद के पास कोई भी चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- महिला खुद, परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी पर नहीं होना चाहिए और आयकर दाता भी नहीं होना चाहिए।
- जो महिलाएं सरकार द्वारा किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना का लाभ ले रही हैं, वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकती।
- महिला खुद या उसके परिवार का कोई भी सदस्य पूर्व में या वर्तमान में सुना हुआ जनप्रतिनिधि नहीं होना चाहिए।
- दिल्ली सरकार की डिसेबिलिटी पेंशन योजना या पीड़ित महिलाओं को दिल्ली सरकार की तरफ से दी जाने वाली आर्थिक सहायता योजना का लाभ लेने वाली महिला इस योजना का लाभ नहीं ले सकती।
Mahila Samman Yojana Delhi Registration Documents List (दस्तावेज सूचि)
- वोटर कार्ड
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- परिवार की वार्षिक आय का सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- रिहायसी प्रमाण पत्र
- बैंक खाता कॉपी
- राशन कार्ड
आज नई दिल्ली विधान सभा में कुछ महिलाओं का ख़ुद रजिस्ट्रेशन करके आतिशी जी के साथ महिला सम्मान योजना के रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ किया।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 23, 2024
शाम 4 बजे जंगपुरा विधान सभा में संजीवनी योजना का शुभारंभ करेंगे।
यह भी पढ़ें –