Maiya Samman Yojana Amount Increased : मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत अब इतनी मिलेगी राशि

Maiya Samman Yojana : झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को प्रदान की जाने वाले वित्तीय सहायता राशि को बढ़ा दिया गया है। इस योजना की शुरुआत झारखंड राज्य सरकार के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए की गई है। इस योजना के अंतर्गत पहले लाभार्थियों को ₹1000 महीना आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी। किंतु अभी झारखंड के मुख्यमंत्री जी के द्वारा इस वित्तीय सहायता राशि को ₹2500 महीना करने की घोषणा की है। 

Maiya Samman Yojana Amount Increased : मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत अब इतनी मिलेगी राशि
Maiya Samman Yojana Amount Increased

जो भी महिलाएं इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता राशि प्राप्त करना चाहती हैं उन्हें इस योजना का आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग के द्वारा लिस्ट (Maiya Samman Yojana List) जारी की जाती है, लिस्ट में नाम आने वाली महिलाओं के बैंक खाते में सीधा राशि भेजी जाती हैं। 

Maiya Samman Yojana Amount Increased Update

झारखंड सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत प्रधान की जाने वाली राशि को बढ़ाने की घोषणा की है। इस फैसले को झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सुनाया गया है। इससे पहले झारखंड राज्य की महिला लाभार्थियों को ₹12000 सालाना वित्तीय सहायता प्रदान की जाती थी लेकिन सहायता राशि बढ़ाने पर यह वित्तीय सहायता राशि ₹30000 सालाना हो जाएगी।

योजना के माध्यम से बढ़ी हुई राशि दिसंबर 2024 से लाभार्थियों के खाते में भेजी जानी शुरू होगी। योजना के तहत सहायता राशि वृद्धि के कारण झारखंड राज्य सरकार को लाभार्थियों को राशि प्रदान करने के लिए 90,000 करोड रुपए खर्च करने होंगे।

Jharjhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना
योजना शुरू की गईझारखंड सरकार द्वारा
योजना लाभार्थीप्रदेश की महिलाएं
योजना उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक मदद उप्लब्ध करवाना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
वर्तमान वित्तीय सहायता राशि1000 रूपये/ महीना
बढ़ी हुई वित्तीय सहायता राशि 2500 रूपये/ महीना
योजना प्रकारचालू
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना पात्रता

  • आवेदक महिला झारखंड की मूल निवासी होनी चाहिए। 
  • महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। 
  • परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
  • महिला के पास आधार कार्ड से जुड़ा सिंगल बैंक खाता होना चाहिए। 
  • जिन भी महिलाओं का बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा नहीं है वह भी इस योजना का लाभ दिसंबर 2024 तक उठा सकती हैं, इसके बाद इनको बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़वाना जरूरी है।
  • महिला के पास राशन कार्ड होना चाहिए। 
  • अगर महिला का परिवार आयकर अदा करता है, तो वह इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती।
  • आवेदक महिला खुद या उसका पति केंद्र सरकार/ राज्य सरकार के अधीन सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए और ना ही पेंशन भोगी होना चाहिए।
  • अगर महिला को इसी प्रकार के किसी अन्य योजना का लाभ मिल रहा है, तो वह इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती।

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना आवेदन दस्तावेज सूचि

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • परिवार की वार्षिक आय का सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • रिहायसी प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता कॉपी
  • राशन कार्ड

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना आवेदन प्रक्रिया

स्टेप-1 : झारखंड राज्य की महिला नागरिक जो मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लिए आवेदन करना चाहती हैं उन्हें सबसे पहले योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाना है।

MMMSY Portal

स्टेप-2 : यहां होम पेज पर आपको अप्लाई ऑनलाइन का विकल्प नजर आएगा, इस पर क्लिक करना है। 

स्टेप-3 : इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज कर लेना है।

स्टेप-4 : इसके बाद दस्तावेजों की कॉपी अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर देना है। इस तरह से आपका इस योजना के लिए आवेदन हो जाएगा।

FAQ

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत कितनी राशि बढ़ाई गई है?

योजना के तहत पहले 1000 रूपये/ महीना वित्तीय सहायता राशि मिलती थी जिसे दिसंबर 2024 से 2500 रूपये/ महीना कर दिया जाएगा।

मैया सम्मान योजना किस राज्य की योजना है?

झारखंड

मैया सम्मान योजना आवेदन के लिए आयु सीमा क्या है?

आवेदक महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।


Leave a Comment