Mukhyamantri Mazi Ladki Bahin Yojana : लड़की बहिन योजना महाराष्ट्र क्या है?

Join Telegram Channel

Mukhyamantri Mazi Ladki Bahin Yojana : महाराष्ट्र सरकार के द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए माझी लड़की बहिन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने ₹1500 की राशि सीधा बैंक खाते में भेजी जाती है। माझी लड़की बहिन योजना की किश्त हर महीने लाभार्थी महिला के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना के अंतर्गत कई किश्तें भेजी जा चुकी है। जिन महिलाओं को अभी तक राशि बैंक खाते में प्राप्त नहीं हुई है, उनको भी जल्द ही प्रदान कर दी जाएगी।

माझी लड़की बहिन योजना से जुड़ी सभी जानकारी जैसे योग्यता, पात्रता, लाभ, विशेषताएं, आवेदन प्रक्रिया, लिस्ट, आवेदन कैसे कर सकते हैं? इत्यादि की जानकारी इस पोस्ट में कवर करेंगे। इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें। 

Mukhyamantri Mazi Ladki Bahin Yojana

Mukhyamantri Mazi Ladki Bahin Yojana : लड़की बहिन योजना महाराष्ट्र क्या है?
Mukhyamantri Mazi Ladki Bahin Yojana

Mukhyamantri Mazi Ladki Bahin Yojana Overview

योजना का नाममाझी लड़की बहिन योजना
योजना राज्यमहाराष्ट्र
योजना लाभार्थीप्रदेश की महिलाएं
योजना उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
सहायता राशि1500 रूपये/ महीना
योजना शुरू28 जून 2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ladakibahin.maharashtra.gov.in/

महाराष्ट्र माझी लड़की बहिन योजना क्या है?

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिए इस योजना की शुरुआत की है जिसके माध्यम से हर महीने महिलाओं को ₹1500 आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस सहायता राशि का उपयोग कर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेंगी एवं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। योजना के आवेदन हेतु पात्रता मानदंड सरकार के द्वारा निर्धारित किए गए हैं। जो महिलाएं इन पात्रता मानदंड को पूरा करती होगी केवल वही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।

Mukhyamantri Mazi Ladki Bahin Yojana Eligibility (पात्रता)

इस योजना के लिए आवेदन करने से पहले आवेदक को पात्रता मानदंडों के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। योजना के तहत पात्रता मानदंड निम्न प्रकार से हैं – 

  • आवेदक महिला महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए। 
  • महिला की आयु 21 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • महिला के परिवार की सालाना आय ढाई लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
  • महिला के परिवार एवं खुद महिला के पास चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए। 
  • महिला खुद या महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी पर नहीं होना चाहिए। 
  • महिला द्वारा इस प्रकार की किसी अन्य योजना का लाभ लिया हुआ नहीं होना चाहिए। 
  • आवेदक महिला के पास आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता होना चाहिए।

Mukhyamantri Mazi Ladki Bahin Yojana Apply Documents (दस्तावेज सूचि)

  • आधार कार्ड 
  • मोबाइल नंबर 
  • बैंक खाता पासबुक 
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • रिहायसी प्रमाण पत्र 
  • पैन कार्ड

Mukhyamantri Mazi Ladki Bahin Yojana Online Apply Link (आवेदन प्रक्रिया)

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें – 

  • सबसे पहले आपको महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के लिए लॉन्च किए गए ऑफिशल पोर्टल पर चले जाना है।
  • यहां पर होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन करने का विकल्प नजर आएगा, इस पर क्लिक कर लेना है।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा। आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज कर लेना है। 
  • इसके बाद दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉफी को अपलोड करके सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है। 
  • इस तरह से आपका माझी लड़की बहिन योजना के लिए आवेदन हो जाएगा।

माझी लड़की बहिन योजना लाभ एवं विशेषताएं

  • महाराष्ट्र सरकार के द्वारा प्रदेश की 21 से 65 वर्ष की महिलाओं के लिए इस योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना का लाभ केवल महाराष्ट्र की महिलाओं को दिया जा रहा है। 
  • योजना के तहत ₹1500 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जिसका उपयोग करके महिलाएं अपना कुछ रोजगार शुरू करके आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
  • इस योजना के लाभार्थी को प्रतिवर्ष मुफ्त गैस सिलेंडर की उपलब्ध कराए जाएंगे।

लड़की बहन फ्री गैस सिलेंडर योजना

Mukhyamantri Mazi Ladki Bahin Yojana Beneficiary List

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक मदद राशि प्रदान की जाती है। योजना के माध्यम से प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधा लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। योजना का लाभ लेने के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन करना होता है जिसके बाद विभाग के द्वारा लाभार्थी महिलाओं की सूची जारी की जाती है। 

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिनी योजना की पहली किस्त 19 अगस्त 2024 को बैंक खातों में भेजी गई थी और लाभार्थियों की सूची 1 अगस्त 2024 को जारी की गई थी। जिन भी महिलाओं का नाम सूची में आता है उन्हें महिलाओं के बैंक खाते में राशि भेजी जाती है।

यह भी पढ़ें –

लड़की बहन फ्री गैस सिलेंडर योजना

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री वयोश्री योजना

महाराष्ट्र लाडला भाई योजना

Leave a Comment