Haryana E Rickshaw Yojana 2025 : हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिए ई-रिक्शा योजना को शुरू करने जा रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने हेतु सरकार द्वारा 50% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। ई रिक्शा पर सब्सिडी लेने के लिए महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस योजना पर हरियाणा सरकार द्वारा कुल 692 लख रुपए खर्च किए जाएंगे।
सरकार के द्वारा महिलाओं को ई-रिक्शा प्रदान करने के लिए पात्रता एवं मानदंड निर्धारित किए गए है। जो भी महिला इन शर्तों को पूरा करती होंगी उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा। Haryana E Rickshaw Yojana से जुड़ी सभी जानकारी जैसे योग्यता, पात्रता, लाभ, विशेषताएं, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन कैसे कर सकते हैं? इत्यादि की जानकारी इस पोस्ट में कवर करेंगे। इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
Haryana E Rickshaw Yojana 2025
Haryana E Rickshaw Yojana 2025 Overview
योजना का नाम | हरियाणा महिला ई-रिक्शा योजना |
योजना शुरू की गई | हरियाणा सरकार द्वारा |
योजना लाभार्थी | हरियाणा की महिलाएं |
योजना उद्देश्य | महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना |
योजना लाभ | ई-रिक्शा |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ई-रिक्शा हेतु सब्सिडी | 30% से 50% तक |
योजना शुरू | 2024 |
हरियाणा महिला ई-रिक्शा योजना क्या है?
आज की समय में महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं और अपने परिवार का आर्थिक सहयोग भी कर रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने हेतु हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को ई-रिक्शा खरीदने हेतु 50% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। ई रिक्शा खरीदने वाली महिलाओं को ई रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
Haryana E Rickshaw Yojana के लाभ क्या हैं?
- इस योजना का लाभ केवल हरियाणा की महिलाओं को मिलेगा।
- योजना के तहत पहले चरण में 1000 महिलाओं को ई-रिक्शा प्रदान किया जाएगा। जिसमें से 400 बीपीएल परिवार की महिलाएं, 100 विधवा महिलाएं और बाकी 500 अन्य वर्ग की महिलाओं को ई-रिक्शा प्रदान की जाएगी।
- ई-रिक्शा खरीदने पर बीपीएल परिवार एवं विधवा वर्ग की महिलाओं को 50% तक सब्सिडी, अन्य वर्ग की महिलाओं को 30% सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- पात्र महिलाओं को 10 दिन ई-रिक्शा चलाने हेतु प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
Haryana E Rickshaw Yojana Eligibility (पात्रता)
- आवेदक महिला हरियाणा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के पास ई-रिक्शा चलाने हेतु वैद्य ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
- प्रदेश के हर वर्ग की महिला इस योजना के आवेदन हेतु पात्र हैं।
- बीपीएल परिवार की महिलाओं के परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- अन्य वर्ग के परिवार की महिलाओं के परिवार की सालाना आय 3 लाख रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Haryana E Rickshaw Yojana Apply Documents (दस्तावेज सूचि)
- हरियाणा रिहायसी प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- परिवार पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Haryana E Rickshaw Yojana Apply Process (आवेदन प्रक्रिया)
हरियाणा महिला ई-रिक्शा योजना के लिए जैसे ही पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ होती है, उसके बाद से ऑनलाइन/ ऑफलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें
- सबसे पहले हरियाणा महिला ई-रिक्शा योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाना है।
- वहां होम पेज पर आपको योजना के लिए अप्लाई करने का विकल्प नजर आएगा। यहां पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा। इसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज कर देना है।
- इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों की कॉपी को अपलोड कर देना है।
- इतना हो जाने के बाद फॉर्म को सबमिट कर देना है। इस तरह से आपका इस योजना के लिए आवेदन हो जाएगा।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए निचे दिए गए स्टेप्स को देखें –
- इसके लिए सबसे पहले आपको योजना से संबंधित ऑफिस में जाकर आवेदन फार्म ले लेना है।
- अब आवेदन फार्म में पूछे गए सभी जानकारी को सही से दर्ज करके साथ में दस्तावेजों की कॉपी को संलग्न कर लेना है।
- इसके बाद इन सभी डाक्यूमेंट्स को संबंधित कार्यालय के अफसर को जमा करा देना है।
- फार्म जमा होने के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी। जिसे आपको संभाल कर अपने पास रख लेना है।
इसके अलावा आप नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी योजना के लिए फॉर्म भर सकते हैं।
यह भी पढ़ें –