Advertisements

Har Ghar Har Grahani Yojana 2025 : महिलाओं को मात्र 500 रूपये में मिलेगा घरेलु सिलिंडर

Join Telegram Channel

Har Ghar Har Grahani Yojana 2025 : हरियाणा के मुख्यमंत्री जी के द्वारा महिलाओं को मात्र ₹500 में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने हेतु हर घर हर गृहिणी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के अंत्योदय परिवारों की महिलाओं को मात्र ₹500 में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना का लाभ हरियाणा में लगभग 50 लाख बीपीएल परिवारों को मिलेगा इसके लिए सरकार सालाना 1500 करोड़ रुपए खर्च करेगी। यह योजना हरियाणा के गरीब परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत लेकर आई है जिसके माध्यम से बहुत ही कम दाम में पात्र परिवार की महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है।

हर घर हर गृहिणी योजना को शुरू करने की घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा साल 2024 में हरियाली तीज के अवसर पर की गई थी। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु ऑफिसियल पोर्टल 12 अगस्त 2024 को लॉन्च कर दिया गया था, जिसके बाद से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो गई थी। हर घर हर गृहिणी योजना से सम्बंधित जानकारी इस पोस्ट में नीचे कवर की गई है।

Har Ghar Har Grahani Yojana 2025

Har Ghar Har Grahani Yojana 2025 : महिलाओं को मात्र 500 रूपये में मिलेगा घरेलु सिलिंडर
Har Ghar Har Grahani Yojana 2025

Har Ghar Har Grahani Yojana 2025 Overview

योजना का नामहर घर-हर गृहिणी योजना
योजना राज्यहरियाणा
योजना लाभार्थीहरियाणा के बीपीएल परिवार की महिलाएं
योजना उद्देश्य500 रूपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना
योजना शुरू की घोषणा की गईहरियाली तीज 2024 को
योजना पोर्टल लांच12 अगस्त 2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
योजना प्रकारचालू
आधिकारिक वेबसाइटhttps://epds.haryanafood.gov.in/

Har Ghar Har Grahani Yojana Eligibility

योजना के लाभ लेने के लिए निम्न पात्रता को पूरा करना अनिवार्य है –

  • महिला हरियाणा राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला के पास हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय सभी स्त्रोत को मिला कर 1 लाख 80 हजार से कम होनी चाहिए। 
  • अंत्योदय एवं बीपीएल परिवारों की महिलाओं को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • आवेदक महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी पर नहीं होना चाहिए और आयकर दाता भी नहीं होना चाहिए। 

Har Ghar Har Grahani Yojana Apply Documents (दस्तावेज सूचि)

  • परिवार पहचान पत्र
  • परिवार की सालाना आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
  • गैस सिलिंडर एजेंसी बुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक

Har Ghar Har Grahani Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है जिसे घर बैठे आसानी से पूरा किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें – 

स्टेप-1 : सबसे पहले आपको हर घर-हर गृहिणी योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाना है।

स्टेप-2 : यहाँ पर होम पेज पर आपको हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए “Registration Form” का विकल्प नजर आएगा, इस पर क्लिक करना है।

स्टेप-3 : इसके बाद आपके सामने “Do you know your Parivar Pehchan Patra (Family ID)” का विकल्प आएगा, जिसमें आपको “Yes” पर क्लिक कर देना है।

स्टेप-4 : अब आपको परिवार पहचान पत्र आईडी, कैप्चा दर्ज करके “Send OTP” पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपके परिवार पहचान पत्र में रजिस्टर किये हुए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा, जिसे दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।

स्टेप-5 : इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। इस फॉर्म में जो भी जानकारी मांगी गई है, उनको सही से दर्ज कर लेना है। इसके पास दस्तावेजों की कॉपी को अपलोड कर देना है।

स्टेप-6 : इसके बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके फॉर्म को सबमिट कर देना है, इस तरह से आपका हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन हो जाएगा।

आवेदन यहाँ से करें

Har Ghar Har Grahani Yojana Registration Form

हर घर-हर गृहिणी योजना ऑफिसियल वेबसाइट

हर घर हर गृहिणी योजना स्टेटस चेक

Leave a Comment