Haryana Lado Lakshmi Yojana : हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है जिसका नाम है लाडो लक्ष्मी योजना। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के द्वारा ₹2100 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। लाडो लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की गरीब एवं कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
इस योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है। योजना के माध्यम से प्रदेश की प्रत्येक गरीब वर्ग की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिसका उपयोग करके रोजगार शुरू कर वे आर्थिक रूप से मजबूत हो सकेंगी। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अगले साल जनवरी में आरंभ हो सकती है।
Haryana Lado Lakshmi Yojana
Haryana Lado Lakshmi Yojana Overview
योजना का नाम | हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना |
योजना शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा |
योजना लाभार्थी | हरियाणा की महिलाएं |
योजना उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आय सीमा | 1 लाख 80 हजार/ सालाना |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
पंजीकरण शुरू | जल्द शुरू |
आर्थिक सहायता राशि | 2100 रूपये |
योजना शुरू होगी | 2025 से |
व्युतपन्न मुख्य योजना | हरियाणा लाडली लक्ष्मी योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | https://socialjusticehry.gov.in/ |
सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह ₹2,100#BjpHaryanaSankalpPatra pic.twitter.com/lgbeArXGl7
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) September 19, 2024
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना क्या है?
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिए शुरू की गई एक योजना है, जिसके माध्यम से प्रदेश की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही महिला को ₹2100 की आर्थिक सहायता प्रत्येक माह प्रदान की जाएगी। इस योजना को शुरू करने की घोषणा हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने की है।
योजना के माध्यम से प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि लाभार्थी महिला के बैंक खाते में सीधा भेजी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए महिला को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने के बाद पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा।
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य क्या है?
हरियाणा सरकार के द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सहायता राशि प्रदान करके सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि का इस्तेमाल कर महिलाएं अपना कुछ रोजगार शुरू कर पाएंगे, जिससे कि वह अपने खर्चे के लिए किसी पर भी निर्भर नहीं रहेगी।
इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है प्रदेश की उन महिलाओं को लाभ पहुंचाना है, जो किसी प्रकार की नौकरी इत्यादि नहीं कर रही हैं बल्कि घर रहकर ही अपना घर संभाल रही हैं। ऐसी महिलाओं को लाभ प्राप्त होने के बाद वे घर बैठे ही अपना कुछ रोजगार शुरू कर पाएंगी और आर्थिक, सामाजिक रूप से सशक्त हो पाएंगी।
Haryana Lado Lakshmi Yojana Eligibility (पात्रता)
- इस योजना के लिए आवेदन केवल हरियाणा की मूल निवासी महिला ही कर सकती हैं।
- आवेदक महिला के परिवार की सालाना आय सरकार द्वारा निर्धारित आय सीमा की भीतर होनी चाहिए।
- आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
- अगर आवेदक महिला इस प्रकार की किसी अन्य योजना का लाभ ले रही है, तो वह इस योजना के आवेदन के लिए पात्र नहीं होगी।
- केवल हरियाणा की महिलाएं ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- महिला के परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी पर नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार का सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
Haryana Lado Lakshmi Yojana Registration Documents List (दस्तावेज सूचि)
- हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित दस्तावेज
Haryana Lado Lakshmi Yojana Online Apply (ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया)
हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है। जैसे ही पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ होती है उसके बाद से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें
- सबसे पहले हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाना है।
- वहां होम पेज पर आपको लाडो लक्ष्मी योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई करने का विकल्प नजर आएगा। यहां पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा। इसमें पूछी गई सभी जानकारी को सही से दर्ज कर देना है।
- इसके बाद मांगे गए दस्तावेजों की कॉपी को अपलोड कर देना है।
- इतना हो जाने के बाद फॉर्म को सबमिट कर देना है। इस तरह से आपका इस योजना के लिए आवेदन हो जाएगा।
Haryana Lado Lakshmi Yojana Offline Apply (ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया)
अगर आप ऑनलाइन तरीके से इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। तो आप ऑफलाइन तरीके से भी आवेदन कर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको लाडो लक्ष्मी योजना का आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लेना है।
- इसके बाद आपको अपने नजदीकी महिला एवं विकास विभाग के ऑफिस में चले जाना है।
- अगर अपने आवेदन फॉर्म डाउनलोड नहीं किया है तो यहां ऑफिस से आवेदन फार्म ले लेना है।
- अब आवेदन फार्म में पूछे गए सभी जानकारी को सही से दर्ज करके साथ में दस्तावेजों की कॉपी को संलग्न कर लेना है।
- इसके बाद इन सभी डाक्यूमेंट्स को संबंधित कार्यालय के अफसर को जमा करा देना है।
- फार्म जमा होने के बाद आपको एक रसीद दी जाएगी। जिसे आपको संभाल कर अपने पास रख लेना है।
यह भी देखें –
i need one machine vms price 2999 wali
i need one machine vms price 2999 wali
I need ladli lakshmi yojna
I need ladli lakshmi yojna