Aapki Beti Hamari Beti Yojana : आपकी बेटी हमारी बेटी योजना हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 24 जनवरी 2015 को शुरू करने की घोषणा की गई थी। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार अनुसूचित जाति वर्ग/ बीपीएल परिवार में जन्म लेने वाली पहली कन्या के नाम पर और अन्य किसी जाति वर्ग की दूसरी एवं तीसरी कन्या के जन्म पर उसके नाम पर 21 हजार रुपए की राशि जीवन बीमा निगम (LIC) में निवेश करती है। कन्या के 18 वर्ष की आयु होने पर ये राशि उसी को दी जाएगी।
हरियाणा सरकार के द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम के माध्यम से लड़कियों के कल्याण हेतु आपकी बेटी हमारी बेटी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य है प्रदेश में बाल लिंग अनुपात में सुधार करना और राज्य की लड़कियों को उचित स्वास्थ्य, उत्तरजीविता और शिक्षा को बढ़ावा देना सुनिश्चित करना है। प्रत्येक लड़की को जन्म लेने और अपनी क्षमता विकसित करने के लिए शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है।
हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना से जुड़ी सभी जानकारी जैसे इस योजना का उद्देश्य, योग्यता, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, लाभ, विशेषताएं, आवेदन कैसे कर सकते हैं? इत्यादि की जानकारी इस पोस्ट में कवर करेंगे। इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
Aapki Beti Hamari Beti Yojana
Aapki Beti Hamari Beti Yojana Overview
योजना का नाम | आपकी बेटी हमारी बेटी योजना |
योजना शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा |
योजना लाभार्थी | हरियाणा की जन्म लेने वाली कन्या |
योजना उद्देश्य | बाल लिंगानुपात में सुधार लाना |
योजना शुरू | 24 जनवरी 2015 |
योजना प्रकार | चालु |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://wcdhry.gov.in/ |
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना क्या है?
हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करने, शिशु लिंगानुपात को बढ़ाने और बालिकाओं को शिक्षा के उचित अवसर प्रदान करने हेतु Aapki Beti Hamari Beti Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से सरकार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में 22 जनवरी 2015 को या उसके बाद जन्म में अनुसूचित जाति तथा गरीब वर्गों के परिवारों की पहली बेटी के जन्म पर ₹21000 तथा अन्य जाति वर्ग के परिवारों में दूसरी एवं तीसरी बेटी के जन्म पर ₹21000 की राशि भारतीय जीवन बीमा निगम में बेटी के नाम पर जमा करती है। लाभार्थी लड़की के 18 वर्ष के होने के बाद जमा की गई कुल राशि ब्याज सहित उसके बैंक खाते में भेजी जाती है।
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का उद्देश्य क्या है?
Aapki Beti Hamari Beti Yojana को शुरू करने का प्रमुख उद्देश्य समाज में बालिकाओं के जन्म के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव लेकर आना है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहन देकर राज्य में बाल लिंग अनुपात में सुधार के कर आना है।
इस योजना के माध्यम से सरकार के द्वारा बेटी के जन्म पर जाम की गई राशि को उसकी 18 वर्ष की आयु होने के पश्चात अविवाहित होने की स्थिति में ब्याज सहित दी जाती है। योजना का उद्देश्य लड़कियों की शादी की उम्र को बढ़ाना, जीवित रहना, उचित स्वास्थ्य सुनिश्चित करना, लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है।
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना हरियाणा लाभ एवं विशेषताएं
प्रदेश के सभी अनुचित जाति वर्ग के परिवार/बीपीएल परिवार जिनकी पहली लड़की का जन्म 22 जनवरी 2015 को या उसके बाद में हुआ है, उस बेटी के नाम पर सरकार द्वारा ₹21000 की राशि भारतीय जीवन बीमा निगम में जमा की जाती है।
के सभी परिवार (किसी भी जाति या धर्म से) जिनकी दूसरी लड़की का जन्म 22 जनवरी 2015 को या इसके बाद में हुआ है, उस बेटी के नाम पर सरकार द्वारा ₹21000 की राशि भारतीय जीवन बीमा निगम में जमा की जाती है।
जुड़वा या एक से अधिक लड़कियों के जन्म पर पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले किसी भी परिवार में 22 जनवरी 2015 को या उसके बाद में जन्म लेने वाली प्रति लड़की को ₹21000 का एक मुश्त अनुदान प्राप्त होगा।
प्रदेश की भी सभी परिवार जिन की दूसरी लड़की का जन्म 21 जनवरी 2015 को या उससे पहले हुआ है उन्हें प्रतिवर्ष 5000 रुपए की राशि 5 वर्षों तक प्रदान की जाएगी। जुड़वां के केस में यह राशि प्रति कन्या 2500 रूपये देय होगी। यह राशि उनको दी जाएगी जो लाडली योजना के लाभार्थी होंगे।
इस योजना के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम में जमा की जाने वाली राशि लाभार्थी के नाम पर उसकी मां के माध्यम से निवेश की जाएगी। यदि मन जीवित नहीं है तो पैसा पिता के माध्यम से लाभार्थी बालिका के नाम पर जमा किया जाएगा। यदि बालिका के माता और पिता दोनों ही जीवित नहीं है तो यह धनराशि लाभार्थी बालिका के नाम पर उसके अभिभावक के माध्यम से जमा की जाएगी।
Aapki Beti Hamari Beti Yojana Eligibility (पात्रता)
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का लाभ हरियाणा के गरीब वर्ग के परिवार ही उठा सकते हैं। जो भी परिवार इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह पहले इस योजना की पात्रता को अवश्य जान ले। इस योजना के आवेदन हेतु आवश्यक पात्रता निम्न प्रकार से है –
- कन्या के माता-पिता हरियाणा राज्य के मूल निवासी होने चाहिए। कन्या के साथ माता-पिता में से कम से कम एक को हरियाणा राज्य में रह रहे होना चाहिए।
- कन्या का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
- कन्या से गर्भवती महिला का पंजीकरण आंगनबाड़ी केंद्र पर किया हुआ होना चाहिए।
- बालिका के जन्म का पंजीकरण किया हुआ होना चाहिए।
- माता-पिता द्वारा बालिकाओं का उचित टीकाकरण करवाया हुआ होना चाहिए और योजना के लिए आवेदन करते समय टीकाकरण रिकॉर्ड को प्रस्तुत करना होगा
- बालिका के माता-पिता कर दाता नहीं होने चाहिए।
- बालिका के माता पिता को सरकार या अन्य स्थानीय निकायों से किसी भी प्रकार के वित्तीय सहायता प्राप्त नहीं होनी चाहिए।
Aapki Beti Hamari Beti Yojana Documents Required (दस्तावेज सूचि)
- आधार कार्ड
- पहचान प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस)
- निवासी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- कन्या का जन्म प्रमाण पत्र
- कन्या का टीकाकरण रिकॉर्ड दस्तावेज
- बीपीएल सर्टिफिकेट
- राशन कार्ड
- परिवार पहचान पत्र
Aapki Beti Hamari Beti Yojana Online Apply (आवेदन प्रक्रिया)
Aapki Beti Hamari Beti Yojana के लिए आवेदन फार्म किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र या बाल विकास परियोजना कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। शहरी क्षेत्र में इस योजना के लिए आवेदन फार्म सिविल सर्जन के पास भी उपलब्ध है। इसके अलावा बालिकाओं के माता-पिता महिला एवं बाल विकास विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
आवेदन फार्म प्राप्त करने के बाद इसमें सभी जानकारी को सही से दर्ज कर लेना है। इसके बाद भरे हुए आवेदन फार्म को दस्तावेजों के साथ संबंधित क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं या स्वास्थ्य कर्मचारियों के पास जमा करवा देना है।
योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निम्न प्रकार से है –
- सबसे पहले सरल हरियाणा की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं।
- पोर्टल पर अगर आपने पहले से रजिस्ट्रेशन किया हुआ है, तो लॉगइन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन कर लें। अगर रजिस्ट्रेशन नहीं किया हुआ है, तो पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर लें।
- लॉगइन हो जाने के बाद आपको सर्च बार में जाकर Aapki Beti Hamari Beti Yojana नाम लिख कर सर्च करना है।
- योजना का नाम आते ही इसके लिए अप्लाई टैप पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें सभी जानकारी सही से दर्ज कर लेनी है।
- इसके बाद सबमिट टैब पर क्लिक करके फॉर्म सबमिट कर देना है।
- इसके बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर, दस्तावेजों की कॉपी के साथ संबंधित क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं या स्वास्थ्य कर्मचारियों को जमा करवा देना है।
Helpline Details
- Helpline : 0172-3968400
- Email : saral.haryana@gov.in
आवेदन फॉर्म व अन्य जानकारी यहाँ से देखें –
Aapki Beti Hamari Beti Yojana FAQ
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के तहत LIC में कितनी राशि जमा की जाती है?
21 हजार रूपये
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना कब शुरू की गई?
22 जनवरी 2015 को