Gogo Didi Yojana Jharkhand : झारखंड की महिलाओं को मिलेंगे 2100 रूपये प्रतिमाह

Gogo Didi Yojana Jharkhand : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने गोगो दीदी योजना को शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की बेटियों, बहनों, महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह की वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। वर्तमान में झारखंड में मैया सम्मान योजना के तहत ₹1000 प्रतिमाह महिलाओं के खाते में भेजे जाते हैं। इस योजना के मुकाबले में भाजपा सरकार गोगो दीदी योजना शुरू करने वाली है। 

झारखंड गोगो दीदी योजना के तहत भाजपा सरकार बालिका के जन्म के साथ मां और बेटी दोनों को सम्मान राशि देने का प्रावधान करने जा रही है। यानी कि इस योजना का लाभ प्रदेश की महिला को जन्म से ही मिलना शुरू हो जाएगा। इस योजना को भारतीय जनता पार्टी द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर रखते हुए घोषित की गई है, जिसे चुनाव के बाद सत्ता में आने पर भाजपा सरकार के द्वारा लागू की जाएगी।

Gogo Didi Yojana Jharkhand

Gogo Didi Yojana Jharkhand : झारखंड की महिलाओं को मिलेंगे 2100 रूपये प्रतिमाह
Gogo Didi Yojana Jharkhand

Gogo Didi Yojana Jharkhand Overview

योजना का नामझारखंड गोगो दीदी योजना
योजना शुरू करने वाला राज्यझारखंड
योजना लाभार्थीझारखंड की महिलाएं
योजना उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन/ ऑफलाइन
पंजीकरण शुरूविधानसभा चुनाव के रिजल्ट घोषित होने के बाद
आर्थिक सहायता राशि2100 रूपये
आयु सीमाजन्म से 49 वर्ष तक
आधिकारिक वेबसाइटजल्द जारी

झारखंड गोगो दीदी योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब एवं पिछड़े वर्ग की महिलाओं को आर्थिक मदद प्रदान करके आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के माध्यम से ऐसी महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा जो की आर्थिक रूप से पिछड़े हुए परिवार से आते हैं। भाजपा सरकार ऐसी महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना चाहती है। 

गोगो शब्द संथाली भाषा का शब्द है जिसका मतलब होता है-मां। अक्टूबर माह से ही भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस योजना के लिए आवेदन फार्म की प्रक्रिया पूरी करने लगेंगे ताकि भाजपा की सरकार बनते हैं महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा सके।

Gogo Didi Yojana Jharkhand Eligibility (पात्रता)

  • आवेदक महिला झारखंड की मूल निवासी होनी चाहिए। 
  • आवेदक महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी पर नहीं होना चाहिए। 
  • आवेदक महिला को किसी अन्य योजना के तहत किसी भी प्रकार की वित्तीय सहायता नहीं मिल रही हो। 
  • अभी तक महिला का परिवार किसी भी प्रकार का टैक्स ना भरता हो। 
  • आवेदक महिला की आयु अधिकतम 49 वर्ष तक हो।
  • आवेदक महिला के परिवार की सालाना आय गरीबी रेखा से नीचे होनी चाहिए।

Gogo Didi Yojana Jharkhand Registration Documents List (दस्तावेज सूचि)

  • झारखण्ड निवासी प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित दस्तावेज
  • घोषणा पत्र
  • वोटर कार्ड

Gogo Didi Yojana Jharkhand Apply Process (आवेदन प्रक्रिया)

झारखंड गोगो दीदी योजना की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद की जाएगी। इस योजना के तहत आवेदन पत्र अक्टूबर महीने से भरना शुरू हो सकते हैं। योजना के लिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। जिन भी महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ लेना होगा वह उस समय आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन फॉर्म भरते समय जो भी जरूरी दस्तावेज मांगे जाएं, वे महिला के पास होने चाहिए तभी उसका फॉर्म भरा जाएगा। योजना के शुरू होने से पहले महिलाएं अपने सभी दस्तावेज संभाल कर अपने पास इकट्ठे कर लें। 

इसके बाद आने वाले समय में इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी आरंभ की जा सकती है। जैसे ही ऐसी कोई अपडेट आती है हम इस पोस्ट में उसको कवर कर देंगे।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

फ्री शौचालय योजना

मुफ्त सोलर आटा चक्की योजना

सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना

Leave a Comment