Haryana Free Cycle Yojana 2025 : हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के श्रमिकों को मुफ्त में साइकिल प्रदान करने के लिए हरियाणा फ्री साइकिल योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश में पंजीकृत श्रमिकों को अपने कार्य के आवागमन को सुविधाजनक बनाने हेतु साइकिल प्रदान की जा रही है।
हरियाणा प्रदेश के जो भी श्रमिक, हरियाणा सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी इस पोस्ट से प्राप्त कर सकते हैं। हरियाणा मुफ्त साइकिल योजना से जुड़ी सभी जानकारी जैसे योजना का उद्देश्य, योग्यता, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, लाभ, विशेषताएं, आवेदन कैसे कर सकते हैं? इत्यादि की जानकारी इस पोस्ट में कर करेंगे।
Haryana Free Cycle Yojana 2025
Haryana Free Cycle Yojana 2025 Summary
योजना का नाम | हरियाणा मुफ्त साइकिल योजना |
योजना शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा |
योजना लाभार्थी | हरियाणा के पंजीकृत श्रमिक |
योजना उद्देश्य | मुफ्त साइकिल प्रदान करना |
योजना मानदेय | 5000 रूपये या साइकिल |
योजना प्रकार | चालु |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://hrylabour.gov.in/ |
हरियाणा फ्री साइकिल योजना क्या है?
हरियाणा फ्री साइकिल योजना की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री जी के द्वारा श्रमिकों के लिए की गई है। श्रमिकों को अपने काम के लिए अपने निवास स्थान से काफी दूर तक जाना आना पड़ता है। इस आवागमन को सुगम बनाने के लिए सरकार के द्वारा श्रमिकों को मुफ्त में साइकिल प्रदान की जा रही है, ताकि वे अपने काम पर आसानी से जा सके।
इस योजना के माध्यम से सरकार के द्वारा श्रमिकों को ₹5000 तक की साइकिल खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सरकार चाहे तो श्रमिक को साइकिल प्रदान कर सकती है या फिर ₹5000 की राशि उनके खाते में साइकिल खरीदने के लिए जमा करवा सकती है।
हरियाणा फ्री साइकिल योजना का उद्देश्य क्या है?
हरियाणा फ्री साइकिल योजना का उद्देश्य प्रदेश के श्रमिकों को अपने कार्य हेतु आवागमन के लिए फ्री में साइकिल प्रदान करना है। श्रमिकों को कार्य करने हेतु अपने घर से दूर-दूर तक पैदल यात्रा करनी पड़ती है, जिसकी वजह से यह अपने कार्य पर पहुंचने में भी लेट हो जाते हैं। आर्थिक रूप से वह इतने सशक्त नहीं होते कि किसी साधन का इस्तेमाल करके रोज आना-जाना कर सके। इसके लिए सरकार के द्वारा इन श्रमिकों को मुफ्त में साइकिल प्रदान करने के लिए कदम उठाया गया है।
Haryana Free Cycle Yojana 2024 Eligibility
- आवेदक श्रमिक हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के लिए हरियाणा राज्य के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक ही आवेदन करने के लिए मान्य है।
- पंजीकृत श्रमिक की 1 वर्ष की नियमित सदस्यता होनी चाहिए।
- इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक एक बार ही मुफ्त में साइकिल प्राप्त कर सकते हैं।
- पंजीकृत श्रमिक के परिवार में से एक व्यक्ति ही इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकता है।
- यह सहायता पंजीकृत श्रमिक को 5 वर्ष में एक बार और कार्यकाल में अधिकतम 5 बार देय होगी।
Haryana Free Cycle Yojana 2025 Documents List
- परिवार पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
- बैंक खाता कॉपी
- 90 दिन वर्क स्लिप
- श्रमिक पंजीकरण दस्तावेज
Haryana Free Cycle Yojana Apply Online
अगर आप असंगठित क्षेत्र में श्रमिक है और हरियाणा मुफ्त साइकिल योजना के माध्यम से साइकिल प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से मौजूद है। ऑफलाइन तरीके से आवेदन आप अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –
स्टेप-1 : सबसे पहले हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाना है।
स्टेप-2 : यहां पर आपको दाएं हाथ की तरफ HBOCW Board Beneficiary Login का ऑप्शन नजर आएगा। इस पर क्लिक कर लेना है।
स्टेप-3 : इसके बाद आपको यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके सबमिट पर क्लिक कर देना है।
स्टेप-4 : अब आपको स्कीम वाले क्षेत्र में चले जाना है। यहां पर आपके सामने जिस भी स्कीम के लिए आवेदन करने के लिए योग्य होंगे उन सभी स्कीम का नाम आ जाएगा।
स्टेप-5 : यहां पर आपको फ्री साइकिल योजना का नाम चुन लेना है और सभी जानकारी को दर्ज करके अप्लाई कर देना है। इस तरह से आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा मुफ्त साइकिल योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म
Free Cycle Yojana Haryana Online Apply
हरियाणा फ्री साइकिल योजना नोटिफिकेशन
हरियाणा फ्री साइकिल योजना अंडरटेकिंग फॉर्म
हरियाणा लेबर विभाग ऑफिसियल वेबसाइट
हरियाणा मुफ्त परिवहन यात्रा योजना
FAQ
हरियाणा फ्री साइकिल योजना क्या है?
इस योजना के माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को मुफ्त में साइकिल प्रदान की जाती है या फिर साइकिल खरीदने हेतु 5000 रूपये की अनुदान राशि दी जाती है।
हरियाणा फ्री साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल खरीदने के लिए कितनी अनुदान राशि मिलती है?
5000 रूपये