Haryana Labour Copy Sports Scholarship Yojana : हरियाणा सरकार के द्वारा श्रमिकों के बच्चों को खेल प्रतियोगिता में भाग लेने पर हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड की तरफ से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य श्रमिकों के बच्चों की खेल के प्रति प्रतिभा को विकसित करना एवं खेल के प्रति रूचि बढ़ाना है। श्रमिकों के पास पर्याप्त पैसा ना होने के कारण उनके बच्चे खेलों में भाग नहीं ले पाते हैं, इसी समस्या को दूर करते हुए हरियाणा सरकार के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई है।
इस योजना के माध्यम से विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने पर विभिन्न प्रकार की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। हरियाणा लेबर कॉपी खेल छात्रवृति योजना से जड़ी सभी जानकारी जैसे योजना का उद्देश्य, योग्यता, पात्रता, दस्तावेज सूचि, योजना की विशेषताएं, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी इस पोस्ट में कर करेंगे। अगर आप हरियाणा श्रम विभाग के द्वारा चलाई गई इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
Haryana Labour Copy Sports Scholarship Yojana
Haryana Labour Copy Sports Scholarship Yojana Overview
योजना का नाम | हरियाणा लेबर कॉपी खेल छात्रवृति योजना |
योजना शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा |
योजना लाभार्थी | श्रमिक परिवारों के खेलने वाले बच्चे |
योजना उद्देश्य | श्रमिक परिवारों के बच्चों को खेल प्रतिगोगिताओं में भाग लेने पर आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना |
योजना प्रकार | चालु |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://hrylabour.gov.in/ |
हरियाणा लेबर कॉपी स्कॉलरशिप योजना के तहत मिलने वाली राशि
इस योजना के तहत श्रमिकों के बच्चों को निम्न प्रकार से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है –
खेल प्रतियोगिता | जिला स्तरीय प्रतियोगिता राशि | मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता राशि | राज्य स्तरीय प्रतियोगिता राशि | राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता राशि | अन्तर्राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता राशि |
सामुहिक खेल प्रतियोगिता में भाग लेने पर | 2000 रूपये | 3000 रूपये | 4000 रूपये | 5000 रूपये | 11000 रूपये |
सामुहिक खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लेने पर | 2000 रूपये | 3000 रूपये | 4000 रूपये | 5000 रूपये | 21000 रूपये |
व्यक्तिगत खेल प्रतियोगिता में भाग लेने पर | 3000 रूपये | 5000 रूपये | 7000 रूपये | 9000 रूपये | 21000 रूपये |
व्यक्तिगत खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान लेने पर | 3000 रूपये | 5000 रूपये | 7000 रूपये | 9000 रूपये | 31000 रूपये |
Haryana Labour Copy Sports Scholarship Yojana Eligibility (योग्यता)
- इस योजना का लाभ लेने वाले श्रमिक की मासिक आय ₹25000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- पंजीकृत श्रमिक की सदस्यता की कोई सीमा नहीं है।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा अन्यथा इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत श्रमिकों के लड़के और लड़कियों दोनों को लाभ दिया जाता है।
Haryana Labour Copy Sports Scholarship Yojana Apply Documents List (दस्तावेज सूचि)
- छात्र का आधार कार्ड
- श्रमिक पहचान पत्र (लेबर कॉपी)
- पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
- हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
- परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी)
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- कार्यकर्त्ता वेतन पर्ची (पिछले महीने की)
- राशन कार्ड
How To Apply For Haryana Labour Copy Sports Scholarship Yojana
- सबसे पहले हरियाणा लेबर विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाएं।
- अगर विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया हुआ है तो यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर लें।
- इसके बाद आपको उपलब्ध ऑप्शन में से लेबर कॉपी स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप योजना का चयन कर लेना है।
- इसके बाद आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा इसमें जो भी जानकारी मांगी गई है उनको सही से दर्ज कर लेना है।
- सभी दस्तावेजों की स्कैन की गई कॉपी को अपलोड कर देना है और अंत में फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख लेना है ताकि भविष्य में जब कभी जरूरत पड़े तो इसका इस्तेमाल कर सके।
- अगर इस योजना के लिए आवेदन करने में कोई समस्या आती है, तो आप अपने नजदीकी श्रम विभाग के कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Important Links
Haryana Labour Copy Sports Scholarship Yojana
हरियाणा लेबर कॉपी स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप योजना अंडरटेकिंग फॉर्म