Haryana Mahila Dairy Loan Yojana : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के द्वारा 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए गए। जिनमें से महिलाओं को महिला कृषि वृद्धि योजना के तहत डेयरी स्थापित करने के लिए मुफ्त ब्याज लोन देने की योजना के बारे में कहा गया है।
श्री नायब सिंह सैनी जी ने कहा हरियाणा में महिला कृषि वृद्धि योजना को शुरू किया जाएगा जिसके माध्यम से महिलाओं को पशुपालन, मधुमक्खी पालन, झींगा पालन, डेयरी फार्मिंग और अन्य कृषि उद्यमी जैसी गतिविधियों के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा।
इस योजना के माध्यम से जो भी महिलाएं अपनी खुद की डेयरी शुरू करना चाहती हैं उन्हें सरकार की तरफ से ₹100000 तक का ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध करवाया जाएगा। इस राशि का उपयोग करके महिलाएं पशुधन खरीद पाएंगी, इनसे अपना व्यापार शुरू कर पाएंगी। आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान बढ़ा रही हैं इसी को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए इस योजना को लाया जा रहा है।
Haryana Mahila Dairy Loan Yojana

Haryana Mahila Dairy Loan Yojana Overview
योजना का नाम | हरियाणा महिला डेयरी लोन योजना |
पोस्ट नाम | Haryana Mahila Dairy Loan Yojana |
योजना शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा |
योजना लाभार्थी | हरियाणा की महिलाएं |
योजना उद्देश्य | महिलाओं को ब्याज रहित लोन प्रदान करना |
लोन राशि | 1 लाख रूपये |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
पंजीकरण शुरू | 2025 से |
आयु सीमा | 18 वर्ष से अधिक |
सहायता राशि स्थानांतरण विधि | डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में |
आधिकारिक वेबसाइट | https://pashudhanharyana.gov.in/ |

हरियाणा महिला डेयरी लोन योजना
हरियाणा सरकार के द्वारा महिलाओं को विभिन्न पशुधन संबंधित व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक मदद राशि लोन के माध्यम से प्रदान करने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गया है। योजना के माध्यम से महिलाओं को देरी शुरू करने के लिए ₹100000 तक का बिना ब्याज का लोन प्रदान किया जाएगा।
जो भी महिलाएं इस योजना का लाभ लेते हुए अपनी डेयरी शुरू करने के लिए लोन लेगी, उस पर कोई भी ब्याज नहीं लिया जाएगा। गरीब परिवार की महिलाओं के लिए यह काफी कल्याणकारी योजना है, क्योंकि इस योजना के माध्यम से वे ब्याज रहित लोन लेकर अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकेंगी।
Haryana Mahila Dairy Loan Yojana Eligibility (पात्रता)
- आवेदक महिला हरियाणा की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक महिला के परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- अगर आवेदक महिला इस प्रकार की किसी अन्य योजना का लाभ ले रही है, तो वह इस योजना के आवेदन के लिए पात्र नहीं होगी।
- आवेदक महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी पर नहीं होना चाहिए।
- आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
Haryana Mahila Dairy Loan Yojana Documents List (दस्तावेज सूचि)
- हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित दस्तावेज
Haryana Mahila Dairy Loan Yojana Apply Process
- योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले विभाग द्वारा जिन बैंकों से लोन प्रदान किया जाएगा, उनकी सूची जारी किए जाएगी।
- इनमें से जिस भी बैंक से आप लोन लेना चाहते है उसकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां पर आपको हरियाणा महिला डेयरी लोन योजना के लिए आवेदन करने का विकल्प मिल जाएगा।
- इसके बाद आवेदन फार्म में पूछे गए सभी जानकारी को दर्ज करके मांगे गए डॉक्यूमेंट की कॉपी को अपलोड कर देना है। सभी जानकारी को सही से चेक करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- इसके बाद बैंक के लोन अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र की जांच की जाएगी। सभी दस्तावेजों से संबंधित जानकारी सही पाए जाने पर लोन राशि आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
यह भी देखें –