Haryana Majduri Copy Scheme : हरियाणा सरकार के द्वारा श्रमिकों के लिए अनेक प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ उन्हें श्रमिकों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने मजदूर कॉपी बनवा रखी होती है। सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए इन योजनाओं को लागू करने का उद्देश्य श्रमिकों के जीवन स्तर सुधर सके और उन्हें अनेक सुविधाओं का लाभ मिल सके। इन सभी सुविधाओं का लाभ हरियाणा श्रम विभाग के द्वारा प्रदान किया जाता है।
हरियाणा के श्रमिकों द्वारा इन योजनाओं का लाभ कैसे उठाया जा सकता है, लाभ लेने के लिए क्या योग्यता है, मजदूरी कॉपी के फायदे क्या है? यह सभी जानकारी इस पोस्ट में कवर करेंगे। अगर आप हरियाणा के निवासी श्रमिक है और मजदूरी कॉपी की योजनाओं के बारे में जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
Haryana Majduri Copy Scheme
Haryana Majduri Copy Scheme Overview
योजना का नाम | हरियाणा मजदूरी कॉपी स्कीम (Haryana Majduri Copy Scheme) |
योजना शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा |
योजना लाभार्थी | हरियाणा के श्रमिक |
योजना उद्देश्य | श्रमिकों के लिए चलाई जाने वाले विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाना |
योजना प्रकार | चालु |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://hrylabour.gov.in/ |
हरियाणा मजदूरी कॉपी स्कीम क्या है?
हरियाणा श्रम विभाग के द्वारा राज्य के श्रमिकों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन सभी योजना का उद्देश्य प्रदेश के श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारना होता है। हरियाणा श्रम विभाग के द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिक के पास अपना पंजीकृत मजदूरी कार्ड होना जरूरी होता है, जिस के माध्यम से ही श्रमिक सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
हरियाणा मजदूरी कॉपी स्कीम लाभ
हरियाणा के जिन भी श्रमिकों ने अपना मजदूरी कॉपी बनवा रखा है, वे सरकार द्वारा चलाई गई अनेक योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। इन योजनाओं में मुख्य योजनाएं निम्न प्रकार से हैं –
- विधवाओं के लिए पेंशन योजना
- प्रधानमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना
- औजार खरीदने के लिए सब्सिडी प्रदान करना
- बच्चों के विवाह के लिए वित्तीय सहायता
- मातृत्व भत्ता योजना
- श्रमिकों की बेटियों के लिए फ्री स्कूटी योजना
हरियाणा श्रमिक विभाग के द्वारा चलाई जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिक को हरियाणा श्रम विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करवा कर अपना मजदूरी कार्ड बनवाना अनिवार्य है। एक बार मजदूरी कार्ड बन जाता है, तो उसके बाद श्रमिक सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए योग्य हो जाता है।
हरियाणा मजदुर कॉपी के तहत योजनाओं और लाभ की सूचि
- दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता – ₹15,000
- मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना – ₹5,00,000
- मृत्यु सहायता – ₹2,00,000
- पारिवारिक पेंशन – ₹500
- पेंशन की योजना – ₹2,750
- मकान निर्माण/ खरीद हेतु ऋण – ₹2,00,000
- घातक बीमारियों के इलाज के लिए वित्तीय सहायता – एक लाख रुपये
- चिकित्सा सहायता – न्यूनतम मजदूरी के हिसाब से आर्थिक सहायता
- अपंगता पेंशन – ₹3000
- अपंगता सहायता – ₹1,50,000 रुपए से ₹3,00,000 तक
- अश्रम बच्चों को वित्तीय सहायता – ₹2500
- मुफ्त भ्रमण सुविधा – ₹10,000
- मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी योजना – ₹50,000
- बच्चों की शादी पर वित्तीय सहायता – ₹21,000 से ₹50000 तक
- कन्यादान योजना – 51 हजार रुपए
- मुफ्त साइकिल योजना – ₹3000
- मुफ्त सिलाई मशीन योजना – ₹3500
- मुख्यमंत्री महिला श्रमिक सम्मान योजना – ₹5100
- औजार खरीदने हेतु आर्थिक सहायता – ₹8000
- मातृत्व लाभ योजना – ₹36,000
- पितृत्व लाभ योजना – ₹21,000
- कोचिंग कक्षाओं के लिए आर्थिक सहायता – ₹20,000
- तकनीकी संस्थानों में हॉस्टल सुविधा हेतु वित्तीय सहायता – ₹20,000
- विधवा पेंशन – ₹2000 से ₹3000
- कामगारों के मेधावी बच्चों के लिए प्रोत्साहन राशि – ₹21,000
- टेक्निकल प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए वित्तीय सहायता – ₹20,000
- शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता – ₹8000 से ₹20000
- श्रमिक कन्यादान योजना – ₹51,000
- बच्चों की शादी के लिए वित्तीय सहायता – ₹50,000
Haryana Majduri Copy Scheme Documents (जरुरी दस्तावेज)
- आधार कार्ड
- पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
- हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
- परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी)
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
- बैंक खाता कॉपी
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
हरियाणा मजदूरी कॉपी कैसे बनवाएं?
- सबसे पहले आवेदक को फैमिली आईडी को वेरीफाई करना होगा। फैमिली आईडी वेरीफाई करने के लिए नीचे विकल्प दिया गया है जहां से आप कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन वाले बटन पर क्लिक करना है और फैमिली आईडी दर्ज करके ऑनलाइन फॉर्म भर लेना है।
- इसके बाद जो भी जरुरी दस्तावेज की कॉपी मांगी गई हो, उनकी कॉपी को अपलोड कर देना है।
- इसी के साथ श्रमिक को अपने 90 दिन के काम की जानकारी भी दर्ज करनी है।
- इतना सब हो जाने के बाद फोन को सबमिट कर देना है। इसके बाद आपकी मजदूर कॉपी का एप्लीकेशन फॉर्म वेरीफाई हो जाएगी तो आपके रजिस्टर किए हुए मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा।
- कॉपी का वेरिफिकेशन होने के बाद आप सभी योजनाओं के आवेदन करने के लिए योग्य हो जाएंगे।
Haryana Labour Copy Kaise Banaye अन्य जानकारी
हरियाणा मजदूरी कॉपी रजिस्ट्रेशन फॉर्म