Advertisements

Haryana Student Free Bus Pass Yojana 2025 : हैप्पी कार्ड योजना के तहत 10वीं, 12वीं विद्यार्थी कर सकेंगे मुफ्त यात्रा

Join Telegram Channel

Haryana Student Free Bus Pass Yojana : हरियाणा सरकार के द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों के लिए मुफ्त में बस यात्रा करने के लिए हैप्पी कार्ड योजना की शुरुआत की हुई है। इस योजना के माध्यम से जिन भी परिवारों की सालाना आय ₹1 लाख से कम है वह 1000 किलोमीटर की यात्रा प्रति वर्ष हरियाणा रोडवेज में मुफ्त में कर सकते हैं। इसी योजना को आगे बढ़ते हुए सरकार के द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा में 60% से अधिक अंक से पास होने वाले विद्यार्थियों के लिए 500 किलोमीटर/ प्रतिवर्ष हरियाणा रोडवेज में मुफ्त यात्रा प्रदान करने की घोषणा की है।

हैप्पी कार्ड योजना में गरीब परिवार के बच्चे पहले से शामिल है, उनको 500 किलोमीटर अतिरिक्त यात्रा करने का मौका प्रदान किया जाएगा और इसी के साथ अन्य वर्ग के विद्यार्थी जिनके 10वीं 12वीं में 60% से अधिक अंक है, वे 500 किलोमीटर प्रति वर्ष हरियाणा रोडवेज में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

Haryana Student Free Bus Pass Yojana

Haryana Student Free Bus Pass Yojana 2025 : हैप्पी कार्ड योजना के तहत 10वीं, 12वीं विद्यार्थी कर सकेंगे मुफ्त यात्रा
Haryana Student Free Bus Pass Yojana

Haryana Student Free Bus Pass Yojana 2025 Summary

योजना का नामहरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (HAPPY)
योजना शुरू करने वाला राज्यहरियाणा
योजना लाभार्थीहरियाणा राज्य के अंत्योदय परिवार/ विद्यार्थी
योजना उद्देश्यमुफ्त में परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना
योजना लाभ1000 किलोमीटर/ प्रति वर्ष मुफ्त बस यात्रा
500 किलोमीटर/ प्रति वर्ष (10वीं, 12वीं कक्षा 60% से अधिक पास विद्यार्थी)
योजना प्रकारचालु
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ebooking.hrtransport.gov.in/

हरियाणा स्टूडेंट फ्री बस पास योजना क्या है?

हरियाणा सरकार के द्वारा हरियाणा में अंत्योदय परिवार जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपए से कम है, उनके लिए प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर की मुफ्त यात्रा हरियाणा रोडवेज विभाग के द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना के लाभार्थियों को हरियाणा रोडवेज में मुफ्त यात्रा करने के लिए स्मार्ट कार्ड बना कर दिए जाएंगे, जिन्हें हैप्पी कार्ड (HAPPY Card) कहा जाता है।

हैप्पी कार्ड योजना के तहत ही हरियाणा के अन्य वर्ग के विद्यार्थी जिन्होंने 10वीं और 12वीं की परीक्षा 60% से अधिक अंकों से पास की है उनको प्रतिवर्ष 500 किलोमीटर की मुफ्त यात्रा प्रदान करने की घोषणा की है। हरियाणा के गरीब परिवार के बच्चे तो पहले से ही इस योजना में शामिल है अब उनको 500 किलोमीटर प्रतिवर्ष यात्रा की अतिरिक्त सुविधा दी गई है।

Haryana Student Free Bus Pass Yojana Eligibility

HAPPY Card Yojana का लाभ हरियाणा के अंत्योदय परिवार के सदस्य ही उठा सकते हैं। जो भी उम्मीदवार इस योजना के लिए आवेदन करके अपना हैप्पी कार्ड बनवाना चाहते हैं, वह पहले इस योजना की पात्रता को अवश्य जान ले। इस योजना के आवेदन हेतु आवश्यक पात्रता निम्न प्रकार से है –

  • उम्मीदवार को हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय सभी स्त्रोत को मिला कर 1 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार की पारिवारिक आई परिवार पहचान पत्र में वेरीफाइड होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार और उसका परिवार अंत्योदय श्रेणी में होने चाहिए।

हरियाणा के किसी भी वर्ग के विद्यार्थी इस योजना के तहत प्रतिवर्ष 500 किलोमीटर की मुफ्त यात्रा के लिए बस पास बनवाना चाहते हैं तो उनके लिए पात्रता निम्न प्रकार से है –

  • विद्यार्थी हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
  • विद्यार्थी द्वारा 10वीं, 12वीं की परीक्षा में 60% या इस से अधिक अंक प्राप्त किये हुए होने चाहिए।

Haryana Student Free Bus Pass Yojana Online Apply Documents List

  • परिवार पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • 10वीं, 12वीं मार्कशीट

Haryana Student Free Bus Pass Yojana Apply Process

हरियाणा सरकार के द्वारा हैप्पी कार्ड योजना के तहत विद्यार्थियों को हरियाणा रोडवेज में 500 किलोमीटर/ प्रतिवर्ष मुफ्त यात्रा करवाने के लिए 5 जुलाई 2024 को बैठक हुई है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने शिक्षा और परिवहन विभाग को होनहार विद्यार्थियों का डाटा तैयार करने के लिए निर्देश दिए हैं जिसके बाद से योजना को जल्द ही लागू किया जा सकेगा। 

हरियाणा शिक्षा विभाग के द्वारा इन विद्यार्थियों की सूची तैयार की जाएगी, जिनको बाद में हरियाणा परिवहन विभाग के पास भेज दिया जाएगा। सूची में जिन विद्यार्थियों के नाम होंगे, उनके हैप्पी कार्ड हरियाणा परिवहन विभाग के द्वारा जारी कर दिए जाएंगे।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

HAPPY Yojana ऑफिसियल वेबसाइट

हरियाणा रोडवेज ऑफिसियल वेबसाइट

हरियाणा फ्री सिलाई मशीन योजना

Leave a Comment