HKRN Score Card Check 2025 : हरियाणा प्रदेश में कच्चे कर्मचारियों की भर्ती करने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम की स्थापना की गई है। निगम के माध्यम से जिन भी पदों की भर्ती करवानी होती है, उसके लिए आधिकारिक अधिसूचना वेबसाइट पर जारी की जाती है, जिसके बाद से उम्मीदवार उस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम की स्थापना हरियाणा कौशल रोजगार योजना के तहत की गई है। निगम के माध्यम से जिन भी पदों के लिए भर्ती करवाई जाती है, उनके लिए चयन प्रक्रिया पहले से ही हरियाणा कौशल रोजगार निगम के द्वारा निर्धारित की गई है। जिसमें विभिन्न पैरामीटर के हिसाब से उम्मीदवारों को अंक प्रदान किए जाते हैं।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से करवाई जाने वाली भर्तियों के लिए कोई भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाता है। चयन प्रक्रिया में दिए गए पैरामीटर के हिसाब से उम्मीदवारों के जितने भी अंक बनते है, उस हिसाब से मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों को नौकरी दी जाती है। हर उम्मीदवार का पैरामीटर के हिसाब से कितना स्कोर बनता है वो उम्मीदवार ऑनलाइन चेक कर सकता है। इस पोस्ट में HKRN Score Card Check Kaise Kare? इसकी जानकारी देंगे।
HKRN Score Card Check 2025
HKRN Score Card Check 2025 Summary
निगम नाम | हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) |
योजना नाम | हरियाणा कौशल रोजगार निगम योजना |
योजना की शुरुआत | साल 2021 |
पोस्ट का नाम | HKRN Score Card |
योजना राज्य | हरियाणा |
पोर्टल के माध्यम से भर्ती प्रकार | अनुबंध आधारित भर्ती |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
निगम हेल्पलाइन नंबर | 0172-4041234 |
निगम वेबसाइट | https://hkrnl.itiharyana.gov.in/ |
विभाग की ईमेल आईडी | hkrn.gov@gmail.com |
HKRN Score Card Check करने की प्रक्रिया जानने से पहले हम HKRN चयन प्रक्रिया के बारे में जानते हैं, जिस से हमें पता लगेगा कि चयन प्रक्रिया में किस प्रकार से अंकों का आवंटन किया गया है।
HKRN New Selection Process 2025
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के द्वारा 26 अक्टूबर 2023 को नई चयन प्रक्रिया को जारी किया गया है। इस नए नोटिस के हिसाब से अब सिलेक्शन प्रोसेस में 100 अंकों के हिसाब से मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जो कि पहले 150 अंकों की हुआ करती थी।
पैरामीटर और अधिकतम अंकों का आवंटन नीचे टेबल में दिया गया है –
पैरामीटर | अधिकतम अंक |
पारिवारिक सालाना आय के हिसाब से | 40 अंक |
आवेदक की आयु के हिसाब से | 10 अंक |
भर्ती के लिए मांगी गई शैक्षिणक योग्यता के अलावा अन्य कौशल योग्यता | 5 अंक |
जॉब रोल के हिसाब से उच्च शैक्षणिक योग्यता | 5 अंक |
सामाजिक आर्थिक मापदंड | 10 अंक |
कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) परीक्षा | 10 अंक |
भर्ती सम्बंधित जिले के रहने वाले आवेदक | 10 अंक |
सरकारी संस्थान में कार्य करने का अनुभव | 10 अंक |
कुल अंक | 100 अंक |
चयन प्रक्रिया के बारे में और विस्तार से जान ने के लिए यह पोस्ट देखें।
HKRN Score Card 2024 Check (Step By Step)
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से जारी की गई भर्ती के लिए जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है वे अपना HKRN Score Card Check खुद से कर सकते हैं। स्कोर कार्ड चेक करने से उन्हें पता लग पाएगा कि चयन प्रक्रिया के पैरामीटर के हिसाब से उनके कुल अंक कितने बनते हैं। स्कोर कार्ड को चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को देखें –
स्टेप-1 : सबसे पहले हरियाणा कौशल रोजगार निगम की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं। वहां पर मेनू बार में आपको Job Advertisements का ऑप्शन नजर आएगा, इस पर क्लिक कर देना है।
स्टेप-2 : इसके बाद आवेदक ने जिस भी भर्ती के लिए आवेदन किया है उस भर्ती के सामने लॉगिन का विकल्प नजर आएगा।
स्टेप-3 : लॉगिन पर क्लिक करके मोबाइल नबर दर्ज करके लॉगिन कर लेना है।
स्टेप-4 : लॉगिन होने के बाद यहां पर Tentative Score Card का विकल्प दिखेगा जिस पर क्लिक करने आप अपना स्कोर कार्ड देख पाएंगे।
HKRN Tentative Score Calculate कैसे करें?
स्टेप-1 : सबसे पहले हरियाणा कौशल रोजगार निगम की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं। यहाँ पर मेनू बार में आपको Candidate Registration/Login का ऑप्शन नजर आएगा, इस पर क्लिक करना है।
स्टेप-2 : यहां पर Tentative Score Calculator का विकल्प दिखेगा, इस पर क्लिक करना है।
स्टेप-3 : यहां पर आपको फैमिली आईडी दर्ज करने का विकल्प नजर आएगा। यहाँ पर फैमिली आईडी नंबर दर्ज करके “Get Family Details” पर क्लिक करना है।
स्टेप-4 : इसके बाद अपना नाम चुन कर स्कोर कार्ड कैलकुलेट कर लेना है।
HKRN Score Card Check 2025 Important Points
HKRN Score Card Check | स्कोर कार्ड चेक |
HKRN ऑफिसियल वेबसाइट | आधिकारिक वेबसाइट |
Check HKRN Update | यहाँ देखें |
HKRN Score Card Check 2025 FAQ
हरियाणा में नौकरी पाने के लिए HKRN स्कोर कार्ड कितना होना चाहिए?
यह स्कोर कार्ड अलग-अलग पोस्ट के लिए अलग-अलग रहता है। जितने पदों पर भर्ती जारी की गई है और जितने उम्मीदवारों ने उस भर्ती के लिए आवेदन किया है, उनके हिसाब से मेरिट में आने वाले स्कोर कार्ड धारकों को नौकरी प्रदान की जाती है।
मैं HKRN स्कोर कार्ड चेक कैसे करूँ?
अगर आप अपना स्कोर कार्ड चेक करना चाहते हैं, तो हरियाणा कौशल रोजगार निगम के वेबसाइट पर जा कर चेक कर सकते हैं। स्कोर कार्ड चेक करने की प्रक्रिया को इस पोस्ट में कवर किया गया है।