Maiya Samman Yojana List : मैया सम्मान योजना जिलेवार सूचि जारी

Maiya Samman Yojana List : मैया सम्मान योजना, झारखंड सरकार के द्वारा शुरू की गई योजना है जिसके माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए पत्र महिला को पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होता है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग के द्वारा लिस्ट (Maiya Samman Yojana List) जारी की जाती है, लिस्ट में नाम आने वालों को योजना के तहत आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई जाती है। जिन भी महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया है वह अपनी मैया सम्मान योजना लिस्ट को चेक कर सकते हैं। 

झारखंड के मुख्यमंत्री जी के द्वारा घोषणा की गई है, कि अब तक मैया सम्मान योजना के तहत प्रदेश की 45 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक मदद पहुंचाई जा चुकी है। जिन भी महिलाओं के खाते में अभी तक पैसा नहीं पहुंचा है, उनको अपने बैंक खातों की जानकारी अपडेट करवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं ताकि राशि उनके बैंक खाने में भेजी जा सके। सितंबर 2024 के माह में दूसरी किस्त जारी कर दी गई है और इसके बाद हर महीने की 15 तारीख तक महिलाओं के खाते में राशि भेजी जा रही है।

Maiya Samman Yojana List

Maiya Samman Yojana List : मैया सम्मान योजना जिलेवार सूचि जारी
Maiya Samman Yojana List

Maiya Samman Yojana Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना
योजना शुरू की गईझारखंड सरकार द्वारा
योजना लाभार्थीप्रदेश की महिलाएं
योजना उद्देश्यमहिलाओं को आर्थिक मदद उप्लब्ध करवाना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आर्थिक सहायता राशि1000 रूपये/ महीना
योजना प्रकारचालू
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mmmsy.jharkhand.gov.in/

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना क्या है?

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना झारखंड सरकार के द्वारा शुरू की गई एक योजना है जिसमें अंत्योदय श्रेणी की महिलाओं को प्रतिमाह वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को सालाना 12000 रुपए की राशि मिलती है, जिसमें से हर महीने ₹1000 दिए जाते हैं। इस योजना को शुरू करने का लक्ष्य प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाना है।

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना पात्रता

  • आवेदक महिला झारखंड की मूल निवासी होनी चाहिए। 
  • महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। 
  • परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
  • महिला के पास आधार कार्ड से जुड़ा सिंगल बैंक खाता होना चाहिए। 
  • जिन भी महिलाओं का बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा नहीं है वह भी इस योजना का लाभ दिसंबर 2024 तक उठा सकती हैं, इसके बाद इनको बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़वाना जरूरी है।
  • महिला के पास राशन कार्ड होना चाहिए। 
  • अगर महिला का परिवार आयकर अदा करता है, तो वह इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती।
  • आवेदक महिला खुद या उसका पति केंद्र सरकार/ राज्य सरकार के किसी भी सरकारी संस्थान में कार्यरत नहीं होना चाहिए और ना ही पेंशन भोगी होना चाहिए।
  • अगर महिला को इसी प्रकार के किसी अन्य योजना का लाभ मिल रहा है, तो वह इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती।

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना आवेदन दस्तावेज सूचि

  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • परिवार की वार्षिक आय का सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • रिहायसी प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता कॉपी
  • राशन कार्ड

Maiya Samman Yojana List चेक कैसे करें?

Maiya Samman Yojana List को चेक करने के लिए ऑनलाइन सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। लिस्ट को चेक करने के लिए आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या ग्राम पंचायत से संपर्क करना होगा। यहां पर योजना लाभार्थी की सूची आपको मिल जाएगी जहां पर आप अपना नाम चेक कर सकेंगे।

अगर लिस्ट में आपका नाम आया है तो आपको भुगतान राशि मिल गई होगी। अगर लिस्ट में आपका नाम था, लेकिन आपको अभी तक भुगतान राशि नहीं मिली है तो आपको हेल्पलाइन नंबर 1800-8900-215 पर संपर्क करना होगा। अगर आपका नाम रिजेक्ट उम्मीदवारों की सूची में आया है, तो भी आप नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र/ ग्राम पंचायत में जाकर आपका आवेदन रिजेक्ट होने का कारण जान सकते हैं।

यह भी पढ़ें –

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम

मुफ्त सोलर आटा चक्की योजना

सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना

Leave a Comment