Maiya Samman Yojana Status Check : झारखंड सरकार के द्वारा प्रदेश की महिलाओं के लिए मैया सम्मान योजना की शुरुआत की हुई है। इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। जो भी महिलाएं इस योजना के लिए जरूरी योग्यता रखती हैं वे योजना के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
अगर आपने मैया सम्मान योजना के लिए आवेदन किया हुआ है और अब यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम मैया सम्मान योजना के लाभार्थी की सूची में आया है या नहीं तो उसकी स्थिति आप आसानी से घर बैठे जांच सकते हैं। इस पोस्ट में हम Maiya Samman Yojana Status Check करने की प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप बताएंगे, जिससे कि लाभार्थी आसानी से ऑफिशल पोर्टल पर जाकर चेक कर पाएंगे।
Maiya Samman Yojana Status Check
Maiya Samman Yojana Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना |
योजना शुरू की गई | झारखंड सरकार द्वारा |
योजना लाभार्थी | प्रदेश की महिलाएं |
योजना उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक मदद उप्लब्ध करवाना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आर्थिक सहायता राशि | 1000 रूपये/ महीना |
योजना प्रकार | चालू |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना क्या है?
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना झारखंड सरकार के द्वारा शुरू की गई एक योजना है जिसमें अंत्योदय श्रेणी की महिलाओं को प्रतिमाह वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को सालाना 12000 रुपए की राशि मिलती है, जिसमें से हर महीने ₹1000 दिए जाते हैं। इस योजना को शुरू करने का लक्ष्य प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाना है।
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना पात्रता
- आवेदक महिला झारखंड की मूल निवासी होनी चाहिए।
- महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
- महिला के पास आधार कार्ड से जुड़ा सिंगल बैंक खाता होना चाहिए। महिला के पास राशन कार्ड होना चाहिए।
- जिन भी महिलाओं का बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़ा नहीं है वह भी इस योजना का लाभ दिसंबर 2024 तक उठा सकती हैं, इसके बाद इनको बैंक खाता आधार कार्ड से जुड़वाना जरूरी है।
- अगर महिला का परिवार आयकर अदा करता है, तो वह इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती।
- आवेदक महिला खुद या उसका पति केंद्र सरकार/ राज्य सरकार के किसी भी सरकारी संस्थान में कार्यरत नहीं होना चाहिए और ना ही पेंशन भोगी होना चाहिए।
- अगर महिला को इसी प्रकार के किसी अन्य योजना का लाभ मिल रहा है, तो वह इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती।
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना आवेदन दस्तावेज सूचि
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- परिवार की वार्षिक आय का सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- रिहायसी प्रमाण पत्र
- बैंक खाता कॉपी
- राशन कार्ड
Maiya Samman Yojana Status Check
मैया सम्मान योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार के द्वारा महिलाओं को सालाना ₹12000 की राशि सीधा बैंक खाते में प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत हर महीने ₹1000 प्रदान किए जाते हैं जिसके लिए आवेदन 21 से 50 वर्ष की महिलाएं कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले योजना के नियम एवं शर्तों को पूरा करना अनिवार्य है।
मैया सम्मान योजना के लिए आवेदन करने के बाद विभाग द्वारा लाभार्थियों की सूची जारी की जाती है। जिस लाभार्थी का नाम इस सूची में होता है उन्हीं के बैंक खाते में राशि भेजी जाती है। जिन भी महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया है वह अपने आवेदन फार्म का स्टेटस जान सकते हैं जिससे कि उन्हें पता लग पाएगा कि उनका आवेदन स्वीकृत हुआ है या नहीं।
Maiya Samman Yojana Status Check कैसे करें?
- स्टेटस जांच करने के लिए सबसे पहले आपको मैया सम्मान योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां होम पेज पर आपको लोगिन करने का विकल्प नजर आएगा इस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल में प्रवेश कर लेना है।
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करना होगा। अब आपके दर्ज किए हुए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करके सत्यापित कर लेना है।
- ओटीपी सत्यापित हो जाने के बाद योजना की स्थिति आपके सामने खुलकर आ जाएगी।
- अगर आपका आवेदन फार्म स्वीकृत हो गया होगा तो आवेदन फॉर्म के सामने स्वीकृत का विकल्प आ जाएगा। अब आपके बैंक खाते में ₹1000 की सहायता राशि हर महीने भेजी जाएगी।
यह भी पढ़ें –
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना आवेदन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना लिस्ट