Meri Fasal Mera Byora Registration 2024 : हरियाणा कृषि एवं कल्याण विभाग के द्वारा प्रदेश के किसानों को अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बेचने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल लॉन्च किया है। जो भी किसान अपनी फसलों को MSP पर बेचना चाहते हैं, उन्हें सरकार द्वारा लांच किए गए इस पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
हरियाणा सरकार के द्वारा लांच की गई मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना से जुड़ी सभी जानकारी जैसे योजना उद्देश्य, योग्यता, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन कैसे कर सकते हैं? इत्यादि की जानकारी इस पोस्ट में कर करेंगे।
Meri Fasal Mera Byora Registration 2025
Meri Fasal Mera Byora Registration 2025 Overview
योजना का नाम | हरियाणा कृषि एवं कल्याण विभाग |
योजना शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा |
योजना लाभार्थी | हरियाणा के किसान |
योजना उद्देश्य | किसानों की फसल MSP पर बिकवाना |
खरीफ फसल पंजीकरण शुरू | 14 नवंबर 2024 |
खरीफ फसल पंजीकरण अंतिम तारीख | दिसंबर 2024 |
पंजीकरण फसल | रबी/ खरीफ की फसल |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://fasal.haryana.gov.in/ |
हरियाणा के किसानों को सरकार ने दी खरीफ फसलों पर प्रति एकड़ ₹2,000 बोनस की सौगात
— MyGovHaryana (@mygovharyana) August 9, 2024
15 अगस्त, 2024 तक अपनी फसलों का ब्यौरा 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' पोर्टल (https://t.co/2JpqmbTb1Q) पर करवाएं दर्ज pic.twitter.com/OR5hFQYHVB
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना क्या है?
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना हरियाणा सरकार के द्वारा किसानों के लिए लांच की गई एक योजना है। इस योजना के माध्यम से हरियाणा प्रदेश के जो भी किसान, सरकार के द्वारा लांच किए गए पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाते हैं उनकी फसलों को बेचने पर MSP मूल्य प्रदान किया जाएगा। इस पोर्टल पर पंजीकृत किसने की फैसले ही सरकार के द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा सकेंगी।
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना का उद्देश्य क्या है?
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के माध्यम से किसानों की फसलों का पंजीकरण, खेत का और फसल के ब्यौरा का पंजीकरण किया जाता है। इस योजना के माध्यम से किसानों को एक ही जगह पर सारी सरकारी सुविधाओं को उपलब्ध करवाना और उनकी समस्याओं का निवारण करने के लिए अनूठा प्रयास करना है।
जो भी किसान पंजीकरण करवाते हैं, उनको कृषि संबंधित जानकारियां समय पर उपलब्ध करवाई जाती हैं। खाद, बीज, ऋण व कृषि उपकरणों के लिए समय पर सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाती है। कोई भी प्राकृतिक आपदा विपदा आने पर सही समय पर सहायता, फसल की बिजाई कटाई के समय मंडी संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है।
योजना का संक्षेप में उद्देश्य निम्न प्रकार से है –
- किसान का पंजीकरण, फसल का पंजीकरण, खेत का ब्यौरा और फसल का ब्यौरा।
- किसानों के लिए एक ही जगह पर सारी सरकारी सुविधाओं की उपलब्धता और समस्या निवारण के लिए एक अनूठा प्रयास।
- कृषि संबंधित जानकारियाँ समय पर उपलब्ध करवाना।
- खाद्य ,बीज ,ऋण व कृषि उपकरणों की सब्सिडी समय पर उपलब्ध करवाना।
- फसल की बिजाई-कटाई का समय व मंडी संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाना।
- प्राकृतिक आपदा-विपदा के दौरान सही समय पर सहायता दिलाना।
Meri Fasal Mera Byora Registration Documents List (मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना पंजीकरण दस्तावेज सूचि)
- हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र
- जमीन की जमाबंदी/ फर्द
Meri Fasal Mera Byora Registration Process (मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण कैसे करें?)
मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन है जिसे आप स्वयं बैठकर खुद कर सकते हैं या नजदीकी सीएससी सेंटर से भी पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया निम्न प्रकार से है –
- सबसे पहले मेरी फसल मेरा ब्यौरा योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाएं।
- यहां पर होम पेज पर आपको Farmer Registration का विकल्प मिल जाएगा, इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद फसल पंजीकरण करने के लिए परिवार पहचान पत्र संख्या या आधार संख्या में से किसी एक विकल्प का चुनाव कर लें।
- अगर आप आधार नंबर दर्ज करते हैं तो इसके बाद “Send OTP” पर क्लिक करें।
- अब OTP दर्ज करके लॉगिन कर लें।
- इसके बाद अपने जिले और गांव का चयन कर लें। इसके बाद जमीन से संबंधित पूछी गई सारी जानकारी को दर्ज कर दें।
- इसके बाद जिस भी फसल के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं उसका चुनाव करके सबमिट कर देना है।
- इस तरह से आपकी फसल का पंजीकरण हो जाएगा और अंत में आप इस फॉर्म की प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
Meri Fasal Mera Byora Registration महत्वपूर्ण जानकारी
Meri Fasal Mera Byora Registration यहाँ से करें