Mukhyamantri Panjikaran Protsahan Yojana : हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदेश के पंजीकृत श्रमिकों के लिए योजना शुरू की गई है जिसके माध्यम से पंजीकृत श्रमिकों को ₹1100 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के निर्माण श्रमिकों को पंजीकरण करवाने पर सरकार के द्वारा यह प्रोत्साहन राशि दी जाती है। मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक को पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
अगर आप भी हरियाणा में मजदूरी का कार्य करते हैं, सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो अभी आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके योजना का लाभ लेना चाहिए। मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना से जुड़ी सभी जानकारी जैसे योजना का उद्देश्य, योग्यता, पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन कैसे कर सकते हैं? इत्यादि की जानकारी इस पोस्ट में कवर करेंगे।
Mukhyamantri Panjikaran Protsahan Yojana

Mukhyamantri Panjikaran Protsahan Yojana Overview
| योजना का नाम | हरियाणा श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना |
| योजना शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा |
| योजना लाभार्थी | हरियाणा के श्रमिक |
| योजना उद्देश्य | निर्माण श्रमिकों को पंजीकरण कराने हेतु प्रोत्साहन करना |
| योजना लाभ | निर्माण श्रमिकों को पंजीकरण कराने पर आर्थिक मदद |
| प्रोत्साहन राशि | 1100 रूपये |
| योजना प्रकार | चालु |
| पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://hrylabour.gov.in/ |
हरियाणा श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना क्या है?
हरियाणा के मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्रदेश के निर्माण श्रमिकों को ऑफिसियल पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित करने हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से जो भी निर्माण श्रमिक पोर्टल पर पंजीकरण करवाते हैं, उन्हें सरकार की तरफ से ₹1100 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
श्रमिक जैसे ही पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करते हैं, ₹1100 की प्रोत्साहन राशि उनके खाते में सीधी भेज दी जाती है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार प्रदेश के निर्माण श्रमिकों का डेटाबेस तैयार कर सकेगी, जिससे कि इन्हें केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
Mukhyamantri Panjikaran Protsahan Yojana Eligibility
- केवल हरियाणा राज्य के निर्माण श्रमिक ही इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
- निर्माण श्रमिक का HBOCDWW बोर्ड में पहली बार पंजीकरण होना चाहिए।
- इस योजना के तहत पंजीकरण कराने पर प्रोत्साहन राशि का लाभ श्रमिक को जीवन में एक बार ही पंजीकरण के समय मिलेगा।
- इस योजना के तहत निर्माण श्रमिक के परिवार का हर सदस्य जो कि श्रमिक है, पंजीकरण करवाने पर लाभ ले सकता है।
Mukhyamantri Panjikaran Protsahan Yojana Documents
- परिवार पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
- बैंक खाता कॉपी
- आय प्रमाण पत्र
- HBOCDWW
Mukhyamantri Panjikaran Protsahan Yojana Apply Process (आवेदन प्रक्रिया)
अगर आप हरियाणा राज्य के निर्माण श्रमिक हैं, तो आप मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत अपना पंजीकरण करवा कर प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
स्टेप-1 : सबसे पहले हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाना है।

स्टेप-2 : यहां पर आपको होम पेज पर नीचे स्क्रॉल करने के बाद “BOCW Welfare Schemes” लिखा हुआ नजर आएगा। इसमें आपको “मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना” पर क्लिक कर देना है।

स्टेप-3 : इसके बाद आपके सामने मुख्यमंत्री पंजीकरण प्रोत्साहन योजना से सम्बंधित जानकारी आ जाएगी। यहाँ पर आपको रजिस्ट्रेशन का विकल्प नजर आएगा, इस पर क्लिक करना है।

स्टेप-4 : इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जाएगा। जिसमें जो भी जानकारी पूछी गई है उनको सही से दर्ज कर देना है। इसके बाद दस्तावेजों की कॉपी को अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
हरियाणा श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना लाभ व विशेषताएं
- इस योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के विस्तृत डेटाबेस को तैयार करना है।
- इस योजना के तहत श्रमिकों को पंजीकरण करने पर सरकार की तरफ से ₹1100 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
- इस योजना के तहत प्रदान की जाने वाली प्रोत्साहन राशि केवल एक बार ही दी जाती है।
- श्रमिकों के पंजीकरण होने के बाद सरकार के पास इनका एक डेटाबेस तैयार हो जाएगा। भविष्य में सरकार जब भी श्रमिकों के लिए कोई नई योजना लेकर आएगी, तो सरकार द्वारा इन्हें लाभ देना आसान हो जाएगा।
Important Links
Mukhyamantri Panjikaran Protsahan Yojana Online Apply
हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना नोटिफिकेशन
हरियाणा मुख्यमंत्री श्रमिक पंजीकरण प्रोत्साहन योजना अंडरटेकिंग फॉर्म