Nirogi Haryana Yojana 2024 : निरोगी हरियाणा योजना क्या है?

Nirogi Haryana Yojana 2024 : हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य की गरीब परिवारों को मुफ्त में हेल्थ चेकअप की सुविधा प्रदान करने के लिए निरोगी हरियाणा योजना की शुरुआत की है। इस योजना की घोषणा साल 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा राज्य के कुरुक्षेत्र जिले से तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी की उपस्थिति की गई थी। निरोगी हरियाणा योजना के माध्यम से सरकार का प्रदेश के गरीब नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं और सुविधाएं प्राप्त करना है।

निरोगी हरियाणा योजना के माध्यम से पहले चरण में 24 लाख 75 हजार 380 अंत्योदय परिवारों के 98 लाख 13 हजार 214 सदस्यों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत जिन नागरिकों का हेल्थ चेकअप होता है और हेल्थ चेकअप के दौरान कोई बीमारी पाई जाती है तो उनको निशुल्क चिकित्सा प्रदान की जाएगी।

निरोगी हरियाणा योजना से जुड़ी सभी जानकारी जैसे यह योजना क्या है?, इस का लाभ, उद्देश्य, योग्यता, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन कैसे कर सकते हैं? इत्यादि की जानकारी इस पोस्ट में कवर करेंगे।

Nirogi Haryana Yojana 2024

Nirogi Haryana Yojana 2024 : निरोगी हरियाणा योजना क्या है?
Nirogi Haryana Yojana

Nirogi Haryana Yojana 2024 Summary

योजना का नामनिरोगी हरियाणा योजना
विभाग का नामहरियाणा स्वास्थ्य विभाग
योजना शुरू करने वाला राज्यहरियाणा
योजना लाभार्थीहरियाणा के परिवार
योजना उद्देश्यहरियाणा के नागरिकों को मुफ्त हेल्थ चेकअप प्रदान करना
योजना शुरूवर्ष 2022
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन/ ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://haryanahealth.gov.in/

निरोगी हरियाणा योजना क्या है?

Nirogi Haryana Yojana शुरुआत करने की घोषणा हरियाणा सरकार के द्वारा साल 2022 में की गई थी। 29 नवंबर 2022 को तत्कालीन राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी खट्टर के द्वारा इस योजना की घोषणा कुरुक्षेत्र जिले से की गई थी। 

इस योजना के माध्यम से हरियाणा के गरीब परिवारों के सदस्यों को निशुल्क हेल्थ चेकअप और चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। जो भी नागरिक इस योजना के माध्यम से अपना हेल्थ चेकअप कराते हैं, उनका डिजिटल रिकॉर्ड सरकार के द्वारा रखा जाता है, ताकि जब कभी भविष्य में कभी इस डाटा की जरूरत पड़े तो इसका उपयोग किया जा सके।

निरोगी हरियाणा योजना का उद्देश्य क्या है?

हरियाणा राज्य के कई ऐसे परिवार हैं जो की गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में यह परिवार के सदस्य अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते हैं और ना ही हेल्थ चेकअप करवा पाते हैं। यह योजना इन्हीं परिवारों के लिए लाई गई है ताकि इन परिवार के सदस्यों को मुफ्त में हेल्थ चेकअप के साथ साथ मुफ्त चिकित्सा भी प्रदान की जा सके।

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों के सदस्यों को मुफ्त हेल्थ चेकअप और चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना है। 
  • प्रदेश के जिन भी परिवारों की सालाना आय 1,80,000 रुपए से कम है, उन परिवारों को इस योजना में शामिल किया गया है।
  • इस योजना के लाभार्थी नागरिकों का हेल्थ चेकअप के समय अगर कोई बीमारी निकलती है, तो उन्हें मुफ्त में चिक्तिसा सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

Nirogi Haryana Yojana Eligibility (निरोगी हरियाणा योजना पात्रता)

  • आवेदन करने के लिए परिवार की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम होनी चाहिए।
  • आवेदन कर्ता हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए कोई भी आयु सीमा निर्धारित नहीं है। यानि की सब वर्ग के, सब आयु के नागरिक लाभ ले सकते हैं।

Nirogi Haryana Yojana Apply Documents List (निरोगी हरियाणा योजना आवेदन दस्तावेज सूचि)

  • हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • परिवार पहचान पत्र
  • परिवार की आय का प्रमाण पत्र

How To Apply For Nirogi Haryana Yojana? (निरोगी हरियाणा योजना के लिए आवेदन कैसे करें?)

अगर आप का परिवार निरोगी हरियाणा योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं, तो आपको इस योजना का लाभ लेने के लिए कहीं भी आवेदन करने की जरूरत नहीं है। इस योजना के माध्यम से हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चिकित्सा कर्मचारी की एक टीम हर गांव में भेजी जाती है। जहां पर घर-घर जाकर लाभार्थी परिवारों को हेल्थ चेकअप और चिकित्सा प्रदान की जाती है। हेल्थ चेकअप के दौरान कोई बीमारी निकल कर आती है, तो तुरंत निशुल्क उसका इलाज किया जाता है।

Nirogi Haryana Yojana Benefits (निरोगी हरियाणा योजना के लिए लाभ क्या है?)

  • निरोगी हरियाणा योजना के माध्यम से हरियाणा राज्य के लाभार्थी परिवारों के सदस्यों को मुफ्त हेल्थ चेक अप की सुविधा प्रदान की जाती है। 
  • इस योजना के तहत हेल्थ चेकअप के लिए किए जाने वाले सभी टेस्ट और स्वास्थ्य की जांच मुफ्त की जाती है। 
  • इस योजना का लाभ केवल उन परिवारों को दिया जाता है जिनकी वार्षिक आय 1,80,000 रुपए से कम है। 
  • हेल्थ चेकअप करने के दौरान अगर कोई बीमारी पाई जाती है तो उसका इलाज भी मुफ्त में किया जाता है। 
  • हेल्थ चेकअप के तहत शारीरिक ऊंचाई वजन बीपी आंखों और दांतों की जांच की जाती है। इसके अलावा कई प्रकार के लैब टेस्ट की सुविधा भी प्रदान की जाती है।

Nirogi Haryana Yojana 2024 महत्वपूर्ण जानकारी

स्वास्थ्य विभाग हरियाणा ऑफिसियल वेबसाइट

हरियाणा की अन्य योजनाएं

Chirayu Yojana Haryana Online Registration

हरियाणा रोडवेज हैप्पी कार्ड योजना

FAQ

Nirogi Haryana Yojana Online Registration कैसे कर सकते हैं?

इस योजना का लाभ लेने के लिए कहीं भी आवेदन करने की जरूरत नहीं है। इस योजना के तहत हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चिकित्सा कर्मचारी की एक टीम हर गांव में भेजी जाती है, जहाँ उनके स्वास्थ्य का चेकअप किया जाता है।

Nirogi Haryana Yojana Kya Hai?

निरोगी हरियाणा योजना के तहत हरियाणा के गरीब परिवारों के सदस्यों को निशुल्क हेल्थ चेकअप और चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है।

Leave a Comment