Saksham Yojana Haryana 2025 : हरियाणा सरकार ने प्रदेश में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सक्षम युवा योजना शुरू की है। इस योजना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाता है और मानदेय भी दिया जाता है। जो भी शिक्षित बेरोजगार युवा इस योजना के माध्यम से रोजगार प्राप्त करके मानदेय प्राप्त करना चाहते हैं, वह सरकार द्वारा जारी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करके इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
हरियाणा सक्षम युवा योजना से जुड़ी सभी जानकारी जैसे योजना का उद्देश्य, योग्यता, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, मानदेय, आवेदन कैसे कर सकते हैं? इत्यादि की जानकारी इस पोस्ट में कर करेंगे। जो भी युवा इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।
Saksham Yojana Haryana 2025
Saksham Yojana Haryana 2025 Overview
योजना का नाम | हरियाणा सक्षम युवा योजना |
योजना शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा |
योजना लाभार्थी | हरियाणा के बेरोजगार युवा |
योजना उद्देश्य | बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाना |
योजना शुरू | 2016 |
आवेदन शुरू | 1 नवंबर 2024 |
आवेदन खत्म | 30 नवंबर 2024 |
योजना प्रकार | चालु |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.hreyahs.gov.in/ |
हरियाणा सक्षम युवा योजना क्या है?
हरियाणा सरकार के द्वारा इस योजना की शुरुआत प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए की है। इस योजना के तहत अगस्त 2024 से पहले पोस्ट ग्रेजुएट करे हुए बेरोजगार युवाओं को सक्षम विभाग के द्वारा नौकरी प्रदान करने पर ₹9000 वेतन और ₹3000 बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। ग्रेजुएशन पास किए हुए युवाओं को ₹7500 वेतन और ₹1500 बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। इसी के साथ 12वीं पास बेरोजगार युवाओं को विभाग के द्वारा नौकरी प्रदान करने पर ₹6900 वेतन के साथ ₹900 बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है।
अगस्त 2024 के बाद इस योजना के माध्यम दिया जाने वाला बेरोजगारी भत्ता बढ़ा दिया गया है, जो कि अब ₹1200 से लेकर ₹3500 तक हो गया है।
शैक्षणिक योग्यता | बेरोजगारी भत्ता (अगस्त 2024 से पहले) | बेरोजगारी भत्ता (अगस्त 2024 के बाद) |
12वीं पास | ₹900 | ₹1200 |
ग्रेजुएशन पास | ₹1500 | ₹2000 |
पोस्ट ग्रेजुएशन पास | ₹3000 | ₹3500 |
हरियाणा में "सक्षम युवा योजना" के तहत पंजीकृत युवाओं को मिलने वाले बेरोजगारी भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा pic.twitter.com/wzsBOgvdMH
— MyGovHaryana (@mygovharyana) August 12, 2024
हरियाणा सक्षम युवा योजना का उद्देश्य क्या है?
हरियाणा सरकार के द्वारा सक्षम युवा योजना की शुरुआत प्रदेश में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने और साथ में बेरोजगारी भत्ता देने के लिए की गई है। इस योजना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार पाने के अवसर दिए जाएंगे ताकि वह नौकरी पा कर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सके।
इस योजना के माध्यम से प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार लड़कियां और लड़के दोनों को रोजगार प्राप्त करने के अवसर प्रदान किए जाते हैं। इस योजना के तहत युवाओं को नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प भी है।
Saksham Yojana Haryana 2025 Eligibility
- आवेदक हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी पर नहीं होना चाहिए।
- आवेदक ने अपनी शैक्षिकण योग्यता रेगुलर बेस पर की होनी चाहिए।
- आवेदक ने रोजगार कार्यालय में पंजीकरण करवा रखा हो।
Saksham Yojana Haryana 2025 Documents List
- परिवार पहचान पत्र
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
- परिवार की आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता कॉपी
- शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित दस्तावेज
- जाती प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
Saksham Yojana Haryana Online Registration Process
- सबसे पहले आपको हरियाणा सक्षम युवा योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर चले जाना है।
- वहां पर आपको योजना के रजिस्ट्रेशन करने का विकल्प मिल जाएगा, इस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। इस फॉर्म में जो भी जानकारी मांगी गई है, उनको सही से दर्ज कर लेना है।
- इसके पास दस्तावेजों की कॉपी को अपलोड कर देना है।
- इसके बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करके फॉर्म को सबमिट कर देना है इस तरह से आपका हरियाणा सक्षम युवा योजना के लिए आवेदन हो जाएगा।
Saksham Yojana Haryana Apply Here
हरियाणा सक्षम युवा योजना रजिस्ट्रेशन
हरियाणा सक्षम युवा योजना वेबसाइट
FAQ
Saksham Yojana Haryana Eligibility क्या है?
हरियाणा राज्य के बेरोजगार युवा जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच हो, परिवार की सालाना आय 3 लाख रूपये से कम हो, परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में ना हो वे इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु पात्र हैं।
Saksham Yojana Haryana के लिए Registration प्रक्रिया क्या है?
सक्षम युवा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस ऑनलाइन है।