Shramik Gramin Awas Yojana : केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों को लाभ पहुंचाने के लिए श्रमिक ग्रामीण आवास योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से पात्र श्रमिकों को घर बनाने के लिए सरकार की तरफ से 1.30 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा शौचालय निर्माण हेतु ₹12000, औजार खरीदने हेतु ₹10000 की अतिरिक्त मदद भी प्रदान की जाती है।
अगर आप अभी श्रमिक परिवार से हैं और सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके बारे में पूरी जानकारी इस पोस्ट से प्राप्त कर सकते हैं। Shramik Gramin Awas Yojana से जुड़ी सभी जानकारी जैसे योग्यता, पात्रता, लाभ, विशेषताएं, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन कैसे कर सकते हैं? इत्यादि की जानकारी इस पोस्ट में कवर करेंगे। इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
Shramik Gramin Awas Yojana
Shramik Gramin Awas Yojana overview
योजना का नाम | श्रमिक ग्रामीण आवास योजना |
योजना शुरू | केंद्र सरकार द्वारा |
योजना लाभार्थी | देश के श्रमिक |
योजना उद्देश्य | श्रमिकों को आवास उपलब्ध कराना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
सहायता राशि | 1 लाख 30 हजार रूपये |
विभाग नाम | श्रमिक विभाग |
श्रमिक ग्रामीण आवास योजना क्या है?
भारत सरकार के द्वारा श्रमिकों को पक्के घर की सुविधा देने हेतु इस योजना को शुरू किया है। योजना के माध्यम से पात्र श्रमिकों को मकान निर्माण हेतु एक लाख तीस हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिकों को आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाना है। इस योजना के माध्यम से उन श्रमिकों को लाभ पहुंच पाएगा जिनके पास रहने के लिए खुद का पक्का मकान नहीं है।
Shramik Gramin Awas Yojana Eligibility (पात्रता)
- आवेदक श्रमिक श्रम विभाग में पंजीकृत होना चाहिए।
- श्रमिक के पास विभाग द्वारा जारी किया हुआ श्रमिक कार्ड होना चाहिए।
- श्रमिक का परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा होना चाहिए।
- श्रमिक का प्रधानमंत्री आवास योजना में पंजीकरण होना चाहिए।
- श्रमिक भारत का मूल निवासी होना चाहिए।
Shramik Gramin Awas Yojana Apply Documents (दस्तावेज)
श्रमिक ग्रामीण आवास योजना के लिए आवेदन करने हेतु श्रमिक के पास जरूरी दस्तावेज होने आवश्यक हैं। दस्तावेज न होने की स्थिति में वे इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। जरूरी दस्तावेजों की सूची इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड
- श्रमिक कार्ड
- श्रमिक पंजीकरण संख्या
- प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- रिहायशी प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
Shramik Gramin Awas Yojana Apply Process (आवेदन प्रक्रिया)
इस योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र में जाना होगा।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र पर चले जाएं।
- यहां पर आपको लोक सेवा केंद्र के अधिकारी के पास जाकर श्रमिक ग्रामीण आवास योजना के आवेदन हेतु बात करनी है।
- इसके बाद अधिकारी द्वारा आपसे दस्तावेज मांगे जाएंगे। इसके बाद आपको आवेदन फार्म दिया जाएगा जिसमें पूछी गई सभी जानकारी को आपने सही से दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आवेदन फार्म को दस्तावेजों की कॉपी के साथ लोक सेवा केंद्र अधिकारी को जमा करवा देना है जिसके बाद उनके द्वारा आपका ऑनलाइन आवेदन कर दिया जाएगा।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी श्रमिक कल्याण केंद्र में जाना होगा।
- यहां पर आपको श्रमिक ग्रामीण आवास योजना का आवेदन फार्म प्राप्त कर लेना है।
- आवेदन फार्म में सभी जानकारी सही से दर्ज करके दस्तावेजों की कॉपी को संलग्न करके श्रमिक कल्याण केंद्र में जमा करवा देना है।
Shramik Gramin Awas Yojana के लाभ क्या है?
- श्रमिक ग्रामीण आवास योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के श्रमिकों को आवास हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है।
- इस योजना के माध्यम से ₹50000 की सब्सिडी सीधा श्रमिक के बैंक खाते में भेजी जाती है।
- पहाड़ी क्षेत्र में रह रहे श्रमिकों को 1.30 लाख रुपए की मदद और मैदानी क्षेत्र में रह रही श्रमिकों को 1.20 लाख रूपये तक की आर्थिक मदद आवास निर्माण हेतु प्रदान की जाती है।
- इसके अलावा श्रमिकों को शौचालय निर्माण हेतु ₹12000, औजार इत्यादि खरीदने हेतु ₹10000 के आर्थिक मदद भी प्रदान की जाती है जिससे कि उनका जीवन बेहतर बन सके।
यह भी पढ़ें –