Haryana Kapas Anudan Yojana : हरियाणा में कपास की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार के द्वारा कपास अनुदान योजना की शुरुआत की गई है, जिसके माध्यम से किसानों को कपास की फसल के लिए सूक्ष्म पोषक तत्वों एवं एकीकृतकीट प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए अनुदान राशि प्रदान की जाती है। हरियाणा में खरीफ की नकदी फसलों में कपास का महत्वपूर्ण स्थान है। इस फसल की खेती हरियाणा के 17 जिलों में की जाती है। कपास की मुख्य रूप से बी.टी. हाइब्रिड किस्म की बिजाई हरियाणा राज्य में की जाती है।
हरियाणा किसान कल्याण विभाग के द्वारा इस योजना के अंतर्गत सीजन 2024 के लिए आवेदन करने हेतु ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 5 सितंबर 2024 से लेकर 31 अक्टूबर 2024 तक किए जा सकेंगे। हरियाणा कपास अनुदान योजना से जुड़ी सभी जानकारी जैसे योजना उद्देश्य, रजिस्ट्रेशन, योग्यता, आयु सीमा, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी इस पोस्ट में कर करेंगे।
Haryana Kapas Anudan Yojana
Haryana Kapas Anudan Yojana Overview
योजना का नाम | कपास अनुदान योजना |
योजना शुरू करने वाला राज्य | हरियाणा |
योजना लाभार्थी | हरियाणा के किसान |
योजना उद्देश्य | कपास फसल बुआई पर सब्सिडी प्रदान करना |
खरीफ फसल पंजीकरण शुरू | 5 सितंबर 2024 |
खरीफ फसल पंजीकरण अंतिम तारीख | 31 अक्टूबर 2024 |
पंजीकरण फसल | कपास फसल |
पंजीकरण प्रक्रिया | ऑनलाइन |
सब्सिडी राशि | 2000 रूपये |
आधिकारिक वेबसाइट | https://agriharyana.gov.in/ |
Haryana Kapas Anudan Yojana Registration Documents List (दस्तावेज सूचि)
- हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र
- जमीन की जमाबंदी/ फर्द
- पैन कार्ड
- मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण आईडी
Haryana Kapas Anudan Yojana Online Apply (आवेदन प्रक्रिया)
- इस योजना के लिए आवेदन करने हेतु किसान का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया होना अनिवार्य है।
- इच्छुक किसान इस योजना के लिए हरियाणा कृषि एवं कल्याण विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट https://agriharyana.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- किसानों द्वारा कपास की फसल में उपयोग होने वाले कृषि सामग्री चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के समग्र सिफारिश के अनुसार सरकारी सहकारीसमिति, अर्थ सरकार, अधिकृत विक्रेता से खरीद कर उनके बिल विभाग के पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
- खेतों और बिलों की जांच के बाद ही सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
- ऑनलाइन आवेदन हो जाने के बाद विभाग के द्वारा किसान के आवेदन को सत्यापित किया जाएगा। इसके बाद सब्सिडी की राशि उनके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
हरियाणा कपास अनुदान योजना नियम व शर्तें
- इस योजना के तहत अनुदान प्राप्त करने के इच्छुक के किस मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत करें।
- एक किस को अधिकतम दो एकड़ के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा।
- सूक्ष्म पोषक तत्वों में एकीकृत कीट प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए किस को 50% अथवा अधिकतम ₹2000 प्रति एकड़ की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
- कपास के क्षेत्र में बिलों की जांच के बाद ही अनुदान की राशि लाभार्थी किसान के बैंक में भेजी जाती है।
Haryana Kapas Anudan Yojana महत्वपूर्ण जानकारी
Haryana Kapas Anudan Yojana Online Registration