Haryana Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana 2025 : हरियाणा तीर्थ दर्शन योजना रजिस्ट्रेशन

Join Telegram Channel

Haryana Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana : हरियाणा राज्य के बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना को शुरू करने की घोषणा साल 2023 में केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के द्वारा करनाल में अंत्योदय महासम्मेलन में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी की अध्यक्षता में की गई थी।

हरियाणा मुख्यमंत्री फ्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से राज्य के 60 साल से अधिक आयु वाले नागरिकों को तीर्थ स्थल के दर्शन करवाने का 70% खर्चा सरकार के द्वारा उठाया जाएगा बाकि का खर्चा लाभार्थी द्वारा उठाया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य, योग्यता, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन कैसे कर सकते हैं? इत्यादि की जानकारी इस पोस्ट में कवर करेंगे।

Haryana Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana 2025

Haryana Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana 2025 : हरियाणा तीर्थ दर्शन योजना रजिस्ट्रेशन
Haryana Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana

Haryana Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana Summary

योजना का नामहरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना
विभाग का नामहरियाणा पर्यटन विभाग
योजना शुरू करने वाला राज्यहरियाणा
योजना लाभार्थीहरियाणा के बुजुर्ग नागरिक
योजना उद्देश्यहरियाणा के बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थ दर्शन कराना
पंजीकरण प्रक्रियाऑनलाइन
योजना प्रकारचालू
आधिकारिक वेबसाइटhttps://haryanatourism.gov.in/

हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना क्या है?

हरियाणा सरकार के द्वारा प्रदेश के बुजुर्ग नागरिक जिनकी आयु 60 साल से अधिक है, उन्हें भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा मुफ्त में करवाने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से राज्य के गरीब परिवार जिनकी सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है, वे नागरिक इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के माध्यम से बुजुर्गों को धार्मिक स्थल के दर्शन करवाने में जितना भी खर्च आएगा, उसका 70% खर्च हरियाणा सरकार के द्वारा उठाया जाएगा और बाकी का 30% खर्च लाभार्थी के द्वारा खुद उठाया जाएगा।

हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना के माध्यम से प्रदेश के गरीबों बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थ दर्शन करवाए जा रहे हैं। प्रदेश के ऐसे गरीब बुजुर्ग जो भारत के विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक रूप से सशक्त ना होने के कारण दर्शन नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए यह योजना काफी लाभदायक सिद्ध हुई है।

इस योजना के तहत इन बुजुर्गों को बुढ़ापे में भी धार्मिक स्थल के दर्शन करने का मौका मिलेगा। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के ऐसे परिवारों के बुजुर्ग जिनकी सालाना आय 1 लाख 80 हजार से कम है, उनको सरकार के द्वारा तीर्थ स्थलों के दर्शन करवाए जाते हैं।

Haryana Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana Eligibility (हरियाणा मुख्यमंत्री फ्री तीर्थ यात्रा योजना पात्रता)

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए नागरिक की उम्र 60 साल से अधिक होनी चाहिए। 
  • केवल हरियाणा की मूल निवासी बुजुर्ग ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं। 
  • परिवार की वार्षिक आय परिवार पहचान पत्र में 1,80,000 रूपये से कम दर्ज और वेरीफाई होनी चाहिए।
  • राज्य के वे बुजुर्ग जो 60 साल से अधिक आयु के हैं, ऊपर दी गई शर्तों को पूरा करते हैं और यात्रा करने में सभी प्रकार से सक्षम है, वही इस योजना के पात्र हैं।

Haryana Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana Documents List (हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना दस्तावेज सूचि)

  • हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • परिवार पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • परिवार की आय का प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड

How To Apply For Haryana Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana? (हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?)

हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें – 

  • सबसे पहले सरल हरियाणा की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएं।
  • पोर्टल पर अगर आपने पहले से रजिस्ट्रेशन किया हुआ है, तो लॉगइन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन कर लें। अगर रजिस्ट्रेशन नहीं किया हुआ है, तो पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा कर लें।
  • लॉगइन हो जाने के बाद आपको सर्च बार में जाकर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना नाम लिख कर सर्च करना है। इसके बाद आपको फैमिली आईडी नंबर दर्ज करके सेंड ओटीपी पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपकी फैमिली आईडी में दर्ज की हुए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा, जिसे दर्ज करके वेरीफाई कर लेना है।
  • इसके बाद आपके परिवार के सदस्यों के नाम आ जाएंगे, इसमें से आपको उस सदस्य के नाम का चयन कर लेना है, जिसके लिए आवेदन करना है।
  • इसके बाद तीर्थ स्थान और वहां पर जिस महीने जाना है, उस महीना का चुनाव कर लेना है।
  • इसके बाद रेलवे स्टेशन का चुनाव करना है, जहां से यात्रा प्रारंभ की जाएगी।
  • इसके बाद सबमिट टैब पर क्लिक करके फॉर्म सबमिट कर देना है।

हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना लाभ और विशेषताएं

  • इस योजना का लाभ महिला और पुरुष दोनों बुजुर्ग ले सकते हैं। 
  • इस योजना के माध्यम से 1 साल में 250 बुजुर्गों को फायदा दिया जाएगा। 
  • इस योजना के तहत मुफ्त यात्रा करने के लिए नागरिक के परिवार की सालाना आय एक लाख 80 हजार रुपए से कम होने चाहिए। 
  • हरियाणा मुख्यमंत्री तीर्थ योजना का लाभ हरियाणा के वे नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है, वही ले सकते हैं।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

हरियाणा मुख्यमत्री तीर्थ यात्रा योजना अप्लाई ऑनलाइन

हरियाणा टूरिज्म विभाग वेबसाइट

हरियाणा बिजली बिल माफ़ी योजना

हरियाणा रोडवेज हैवी ड्राइविंग लाइसेंस अप्लाई कैसे करें?

Leave a Comment